Categories: hindiUttarakhand

बेटे की माता-पिता के साथ शर्मनाक करतूत, उत्तराखंड के हल्द्वानी में दरांती-रॉड से हमला कर किया अधमरा – Uttarakhand

Shameful act of son with his parents, attacked them with sickle and rod and left them half dead in Haldwani, Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हैरान करने वाला मामला साामने आया है। नशे में धुत होकर एक बेटे ने अपने माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। बेटे ने दोनों पर दरांती और रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें अधमरा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने नशे में अपने ही परिवार पर जनलेवा हमला कर दिया। युवक ने माता-पिता को पीट-पीटकर अधमरा कर डाला। इतना ही नहीं परिवार के सदस्यों पर दरांती और रॉड से वार कर लहूलुहान कर दिया। माता-पिता को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।शनिवार रात शिवा कॉलोनी, चीनपुर कुसुमखेड़ा निवासी अनिता चौहान ने मुखानी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 मार्च को छोटे भाई ने मां आदरी देवी, पिता बाबू लाल, छोटी बहन सिरसा और उस पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि लोहे की रॉड से वार कर तीनों के साथ मारपीट की और माता-पिता को अधमरा कर दिया। विरोध करने पर उसने परिवार के सभी सदस्यों पर दरांती से हमला कर दिया।कुछ देर बाद मकान मालिक की बेटी ऑटो की मदद से उसके माता-पिता और घायल बहन को बेस अस्पताल ले गई। जहां माता-पिता के सिर में दस-दस टांके आए। पीड़िता का आरोप है कि भाई ने उसके साथ भी मारपीट की, लेकिन किसी तरह वह अपनी बेटी को लेकर भाग निकली।शिकायतकर्ता कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता फल का ठेला लगाते हैं। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि आरोपी पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

19 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

40 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

1 hour ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago