Subscribe for notification

नववर्ष पर भाजपा को झटका, अंकिता हत्याकांड से आहत वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा ! – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड : उत्तराखंड में नए साल के पहले ही दिन भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्य मंत्री और समाजसेवी भगत राम कोठारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की मुख्य वजह अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार और पार्टी की कार्यशैली से नाराजगी बताई जा रही है।
भगत राम कोठारी लंबे समय से जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाई। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि यह मामला आज भी उत्तराखंड की राजनीति को झकझोर रहा है, लेकिन सरकार और पार्टी स्तर पर अपेक्षित संवेदनशीलता और ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई।
कोठारी ने भावुक बयान में कहा, “अंकिता हमारी बेटी है। यह मामला राज्य में महिलाओं की असुरक्षा का प्रतीक बन चुका है। मैंने लगातार न्याय की मांग की, लेकिन पार्टी ने राजनीतिक सुविधा को प्राथमिकता दी। इसी कारण मुझे भारी मन से पार्टी छोड़ने का फैसला लेना पड़ा।”
उन्होंने सरकार पर जनता के मूल मुद्दों से कटने का आरोप भी लगाया। राज्य आंदोलनकारी होने के नाते कोठारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा उत्तराखंड और यहां की जनता रही है और आगे भी वे जनहित की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
भगत राम कोठारी के इस्तीफे के बाद धामी सरकार और भाजपा के लिए राजनीतिक मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि अंकिता हत्याकांड को लेकर बढ़ता असंतोष आने वाले समय में राज्य की राजनीति पर गहरा असर डाल सकता है।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 28 मार्च तक सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य

समय पर किताबें मिलने से पढ़ाई होगी आसान और सुचारु देहरादून। राज्य में शिक्षा व्यवस्था…

1 hour ago

ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन

देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा…

2 hours ago

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ कृषि…

2 hours ago