नैनीताल: उत्तराखंड में नैनीताल हाईकोर्ट से उत्तराखंड सरकार को बड़ा झटका लगा है. नैनीताल, डीसीए ग्राउंड में अब नमाज़ पढ़ी जाएगी. सरकार के आदेश पर है, कोर्ट ने रोक लगा दी है. बताते चलें कि सरकार ने सार्वजनिक जगहों, खासकर डीसीए ग्राउंड में नमाज़ पढ़ने पर रोक लगाई थी. लेकिन अंजुमन इस्लामिया सोसाइटी ने हाईकोर्ट में अपील की थी. कोर्ट ने सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है और अब डीसीए ग्राउंड में नमाज़ पढ़ी जा सकेगी. फिलहाल कोर्ट ने नमाज़ पढ़ने की इजाजत दे दी है, जिससे ईद की नमाज़ भी वहीं पढ़ी जाएगी. हालांकि, सरकार आगे कोर्ट में फिर से अपील कर सकती है. यह फैसला उत्तराखंड सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
गौरतलब है कि नैनीताल जिला प्रशासन ने नैनीताल जिमखाना और जिला खेल संघ (डीएसए) मैदान में ईद की नमाज अदा करने पर पूरी तरह रोक लगा दी थी. डीएम ने कहा था कि नमाज मस्जिदों और निजी प्रतिष्ठानों पर ही अदा की जाए. प्रशासन का कहना था कि डीएसए मैदान मुख्य रूप से खेल गतिविधियों के लिए है. मौजूदा दिनों में वहां कई खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं, इसलिए मैदान का उपयोग धार्मिक आयोजन के लिए नहीं किया जा सकता.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…