देहरादून। ईद-उल-जुहा (ईद) पर्व के अवसर पर शहर में नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से देहरादून पुलिस द्वारा विशेष रूट डायवर्ट प्लान जारी किया गया है। यह व्यवस्था 28 मई 2026 को प्रातः 6:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में नमाजियों के बिन्दाल क्षेत्र स्थित ईदगाह पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने का निर्णय लिया है।
जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार घंटाघर से बिन्दाल जाने वाले समस्त वाहनों को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा, ताकि ईदगाह क्षेत्र में यातायात का दबाव कम किया जा सके और नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं दर्शनलाल चौक तथा तहसील चौक से आने वाले ऐसे वाहन जिन्हें बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना है, उन्हें दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग के जरिए अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा।
इसी प्रकार राजपुर रोड से बिन्दाल की ओर आने वाले ट्रैफिक को घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर मोड़ा जाएगा। बल्लूपुर एवं किशननगर चौक से घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों को भी आवश्यकता अनुसार कैण्ट क्षेत्र की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव नियंत्रित रखा जा सके।
राजपुर क्षेत्र से आने वाले ऐसे वाहन जिन्हें बिन्दाल क्षेत्र में जाना है, उन्हें दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। हालांकि प्रशासन द्वारा नमाज अदा करने आने वाले नमाजियों को घंटाघर से बिन्दाल मार्ग पर जाने की अनुमति प्रदान की गई है, ताकि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।
यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर बैरियर एवं पुलिस पिकेट भी स्थापित किए जाएंगे। प्रमुख बैरियर प्वाइंट में घंटाघर, बिन्दाल, यमुना कॉलोनी, अग्रवाल बेकरी, धर्मपुर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा एवं चन्द्रबनी चौक शामिल हैं। इन स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा, जो ट्रैफिक को नियंत्रित करने के साथ-साथ आमजन को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी भी देगा।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित रूट प्लान का पालन करें, अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों का उपयोग न करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें। प्रशासन ने यह भी कहा है कि पर्व के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…