उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि उत्तरकाशी के बाजार बस स्टैंड के पास एक सब्जी की दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति लड़कियों की फोटो और वीडियो बिना उनकी सहमति के बना रहा था. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हंगामा मचा दिया है और साथ ही साथ स्थानीय लोगों के बीच गुस्सा भड़का.
दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ा गया
वीडियो में दावा है कि एक सब्जी की दुकान पर एक व्यक्ति, जो लड़कियों की फोटो और वीडियो चुपचाप रिकॉर्ड कर रहा था. ये लड़कियां सब्जियां खरीदने के लिए दुकान पर आई थी, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि उनके साथ क्या हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार कैसे चुपचाप लड़कियों की फोटो खींच रहा है. दुकानदार को ऐसा करते हुए किसी ने पीछे से उसकी वीडियो बना ली और उसे रंगे हाथों पकड़ा गया और फोन को चेक करने पर कई सारी लड़कियों की फोटो मिली.
पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया
इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़का और उन्होंने दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने भी दुकानदार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया और उसको कड़ी सजा दिलाने की मांग भी की.
A Jihadi running a vegetable stall near Uttarkashis market bus stand was secretly taking photos & videos of hindu girls who came to buy vegetables.
He was capturing these photos & videos without their consent.
Worker of VHP & Bajrang dal caught him red-handed while doing this. pic.twitter.com/4c1ohU4CbG
— AruCreate.in_ (@AruhiVibe) September 25, 2025
पहाड़ी दुल्हन का दर्द देखकर भावुक हुए लोग, ढाई घंटे पैदल चलने के बाद उठाई…
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…
Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau Dehradun, 20…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…