Categories: hindiUttarakhand

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी खालिद की दुकानों पर चला बुलडोजर – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार; उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण में प्रशासन की ओर से एक और बड़ा एक्शन लिया गया है. इस मामले में मुख्य आरोपी खालिद मलिक और उसके परिवार द्वारा किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई की गई हैं.
गुरुवार को हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में आरोपी खालिद की सरकारी जमीन पर बनी दुकानों को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था. धामी सरकार की ये कार्रवाई दिनभर चर्चा में रही.
पेपर लीक आरोपी की दुकानों पर चला बुलडोज़रखबर के मुताबिक प्रशासन के द्वारा इसकी तैयारी पहले से ही कर ली गई थी. इस दौरान लक्सर एसडीएम सौरभ अस्वाल और एसपी देहात शेखर सुयाल पुलिस बल व राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.
इस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी खालिद और उसके चाचा द्वारा सरकारी जमीन पर की गई दुकानों के सामने के अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया. इस दौरान परिवार के लोगों ने भी कहा कि गलत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
पेपर लीक मामले पर धामी सरकार सख्तबता दें कि उत्तराखंड में पेपर लीक मामले को लेकर अभ्यार्थियों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रही हैं. वहीं प्रदेश की धामी सरकार ने ये साफ कर दिया है. आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. सरकार ने कहा कि जो भी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा उस पर सरकार सख्ती से प्रहार करेगी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने पेपर लीक मामले की जाँच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया हैं. इसकी निगरानी हाईकोर्ट के रिटायर जज करेंगे, एसआईटी को एक महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है.
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

2 minutes ago

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

22 minutes ago