श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )ने श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम एवं श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, उखीमठ कार्यालय सहित मंदिर समिति देहरादून कार्यालय, ऋषिकेश सहित सभी विश्राम गृहों तथा कार्यालयों, संस्कृत विद्यालयों – महाविद्यालयों में उत्साह पूर्वक झंडारोहण किया । इस अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। स्वतंत्रता दिवस के पर्व के दिन मंदिरों में देश की खुशहाली हेतु प्रार्थना की तथा विशेष पूजा-अर्चना भी संपन्न की गयी।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपने संदेश में सभी श्रद्धालुओं, तथा मंदिर समिति कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। श्री बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर झंडारोहण किया तथा स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।इस अवसर पर बीकेटीसी के नवनियुक्त मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल झंडारोहण कार्यक्रम में विशेष रूप से भागीदार रहे अपने संबोधन में मुख्य कार्याधिकारी ने श्री बदरीनाथ धाम के सिंह द्वार पर झंडारोहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी तीर्थयात्रियों, हक हकूकधारियों- तीर्थ पुरोहितगणों तथा मंदिर समिति अधिकारियो- कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके बाद मुख्य कार्याधिकारी ने बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी भेंट की इससे पूर्व मुख्य कार्याधिकारी आज प्रात: भगवान श्री बदरीविशाल की महाअभिषेक पूजा में शामिल हुए इसके लिए उन्होंने अपनी ओर से बीते कल बुधवार शाम को महाभिषेक का अग्रिम शुल्क भी अदा किया।

आज स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के पश्चात मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर समिति के बस टर्मिनल तथा विश्राम गृहों कार्यालयों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिये। आज ही मुख्य कार्याधिकारी अपराह्न को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ दर्शन को पहुंचेंगे जबकि कल16 अगस्त को श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद श्री बदरीनाथ मंदिर की भंडार एवं अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े बामणी गांव निवासी मेहता-भंडारी- कमदी थोक के प्रतिनिधियों रामदेव मेहता,राजेश मेहता,उत्तम मेहता, अनूप भंडारी ने मुख्य कार्याधिकारी से भेंट कर मंदिर परंपराओं के संबंध में बातचीत की तथा मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त होने पर बधाई दी।

इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी,अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, रविन्द्र भट्ट, एवं विवेक थपलियाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, केदार सिंह रावत,भागवत मेहता, नरेंद्र खाती,अनुसुइया नौटियाल,संजय भंडारी,दीपक सयाना ,दिनेश भट्ट, विकास सनवाल, राहुल मैखुरी, अमित डिमरी आदि मौजूद रहे।
श्री केदारनाथ धाम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी / प्रभारी केदारनाथ मंदिर यदुवीर पुष्पवान ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, पुष्कर रावत, विक्रम रावत,ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। श्री नृसिंह मंदिर परिसर स्थित कार्यालय जोशीमठ में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान ने झंडारोहण रोहण किया तथा कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरुवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, सुशील डिमरी, रामप्रसाद थपलियाल विजया ध्यानी, रामचंद्र बिष्ट सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
देहरादून स्थित मंदिर समिति कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यालय परिसर में निजी सचिव प्रमोद नौटियाल ने झंडारोहण किया इस अवसर पर कृति भट्ट, दीपेन्द्र रावत, विनौद नौटियाल, वीरेंद्र बिष्ट, एकता मेहता,सचिन कुमार, रीना पंवार,सविता रावत, अजीत कुमार मौजूद रहे श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ कार्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण ने झंडारोहण किया इस अवसर पर मंदिर प्रभारी रमेश नेगी, पुजारी बागेश लिंग,वेदपाठी यशोधर मैठाणी,विश्व मोहन जमलोकी,विदेश शैव, आदि मौजूद रहे। जबकि फार्मेसी विद्यापीठ में डा हर्षवर्धन बेंजवाल ने झंडारोहण किया।
चमोली स्थित विधि कार्यालय एवं विश्राम गृह में विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल प्रबंधक अमित राणा,विधि सहायक आशुतोष शुक्ला कुलदीप बिष्ट, दिलवर नेगी आदि झंडारोहण में शामिल हुए इसके अतिरिक्त मंदिर समिति के सभी कार्यालयों उप कार्यालयों संस्कृत विद्यालयों तथा संस्कृत महाविद्यालयों में प्रधानाचार्यो ने झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न किया। मंदिर समिति के केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय शोणित पुर लमगौंडी रूद्रप्रयाग में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया मुख्य अतिथि मंदिर समिति वरिष्ठ सदस्य श्रीनिवास दोस्ती ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम अध्यक्ष विष्णु कांत शुक्ला विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र प्रकाश शुक्ला, प्रधानाचार्य नित्यानंद पोखरियाल सहित सभीप्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों के निकट वर्ती शिक्षण संस्थाओं में झंडारोहण किया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के सभी विश्राम गृहों, कार्यालयों उप कार्यालयों में झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विश्राम गृहों में प्रबंधकों ने झंडारोहण किया।कारगी चौक देहरादून स्थित विश्राम गृह में झंडारोहण के अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट,प्रबंधक किशन त्रिवेदी, पुजारी वीरेंद्र सेमवाल, बल्लभ सेमवाल, भरत कुंवर, पिंकी आदि मौजूद रहे। चंद्रभागा यात्री विश्राम गृह ऋषिकेश में झंडारोहण के अवसर पर प्रबंधक विशाल पंवार, राहुल नेगी, रामचंद्र बिष्ट, मनोज रावत, मुन्नी देवी, पार्वती देवी राजू गोडियाल, राहुल आदि मौजूद रहे।
मंदिर समिति के रेलवे रोड स्थित चेला चेतराम यात्री विश्राम गृह‌ कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, प्रबंधक सोबन सिंह रावत, दलबीर रमोला, अन्नपूर्णा, संदीप कुमार मौजूद रहे। देवप्रयाग में वीरेंद्र ध्यानी पौड़ी विश्राम गृह में प्रबंधक संजय भट्ट, डालमिया यात्री विश्राम गृह श्रीनगर में प्रवीण नौटियाल अनिता ममगाई, लक्ष्मण बिष्ट, उर्मिला देवी कमला देवी, प्रितम झंडारोहण में मौजूद रहे।
विश्राम गृह रूद्रप्रयाग में प्रबंधक अनिल भट्ट, पुरूषोत्तम जोशी, गुप्तकाशी में प्रबंधक भगवती सेमवाल, गौरीकुंड में कैलाश बगवाड़ी,नंद प्रयाग में दाताराम पंत, श्री तुंगनाथ में प्रबंधक बलबीर नेगी, चंद्रमोहन बजवाल,कालीमठ में प्रकाश पुरोहित, त्रियुगीनारायण में अजय शर्मा,झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न किया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…

5 minutes ago

Heavy rain in Mussoorie fails to deter RSS ‘Path Sanchalan’

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…

6 minutes ago

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की चेतावनी, नैनीताल-पिथौरागढ़ समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ट्रेकिंग पर सख्ती – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों को…

27 minutes ago

DM reviews preparations for Mussoorie Winterline Carnival

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: The district administration has begun preparations for the…

29 minutes ago

Hearing on Urmila Sanawar’s bail deferred, court to hear matter on 31 Oct

By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Haridwar, 29 Oct: Actress Urmila Sanawar will continue to…

41 minutes ago