Categories: hindiUttarakhand

कोलकाता में डॉक्‍टर के बाद उत्‍तराखंड की नर्स के साथ हैवानियत, सिर फोड़ने के बाद किया दुष्‍कर्म; फि‍र दी दर्दनाक मौत – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रपुर । कोलकाता में महिला डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले के बाद अब उत्‍तराखंड में भी एक ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोप‍ित को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। उप्र के रामपुर जिले की सीमा पर मिले नर्स तस्लीम जहां को मारपीट कर जख्मी करने के बाद वहशी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद स्कार्फ से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पत्थर से कूंचकर उसके चेहरे को क्षत-विक्षत कर शव झाड़ियों में छिपा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने बरेली निवासी अभियुक्त को राजस्थान से गिरफ्तार कर बुधवार को मामले का पर्दाफाश कर दिया।30 जुलाई की रात से वह गायब थी नर्सकोतवाली में बुधवार को मामले से पर्दाफाश करते हुए एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बिलासपुर, डिबडिबा स्थित वसुंधरा इनक्लेव निवासी 33 वर्षीय नर्स तस्लीम जहां 30 जुलाई की रात से वह गायब थी। वह रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल नर्स थी और ड्यूटी कर लौट रही थी, लेकिन वह अपने कमरे पर नहीं पहुंची थी।मामले में तस्लीम जहां की बहन की तहरीर पर पुलिस ने 31 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बीते गुरुवार को डिबडिबा क्षेत्र में ही वसुंधरा इनक्लेव से कुछ आगे एक खाली प्लाट में तस्लीम जहां की क्षत-विक्षत लाश मिली थी। इस पर उत्तर प्रदेश की बिलासपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई थी। एसएसपी ने बताया कि 30 जुलाई को तस्लीम जहां इंदिरा चौक रुद्रपुर से आटो में बैठकर जाती हुई दिखाई दी, लेकिन अपने किराये के मकान वसुंधरा अपार्टमेंट में नहीं पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दिया।वहीं मृतका से लूटे हुए मोबाइल की लोकेशन बरेली में मिली। पता चला कि उसका मोबाइल बरेली निवासी धर्मेंद्र इस्तेमाल कर रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम बरेली पहुंची तो पता चला वह परिवार संग वह फरार हो चुका है। जिसके बाद पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया।अभियुक्त ने ऐसे दिया वारदात को अंजामपूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मजदूरी करता है।घटना के दौरान वह गदरपुर क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था।वारदात के दिन उसने तस्लीम का पीछा किया और निर्जन स्थान पर पकड़कर झाड़ियों में ले गया।इस दौरान दोनों में संघर्ष भी हुआ, लेकिन आरोपित ने तस्लीम के गले में लगे स्कार्फ से उसका गला घोंट दिया और सिर फोड़ दिया।अचेत अवस्था में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद चेहरे पर पत्थर आदि से वार कर पूरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया।साक्ष्य छिपाने के लिए शव को झाड़ियों में छिपाकर उसके पर्स से रुपये, हाथ का कड़ा और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।पूर्व में आरोपित आर्म्स एक्ट में जेल भी जा चुका है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

गुरु भक्ति के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट –

 देहरादून। अटूट श्रद्धा, गुरु भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के पावन वातावरण में सिखों के विश्वविख्यात…

2 hours ago

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

7 hours ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

8 hours ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

8 hours ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

11 hours ago