श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल, पटेलनगर देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में झंडीचौड़, कोटद्वार में मानसिक रूप से अक्षम एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा यह मुद्दा विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूड़ी के संज्ञान में लाया गया था कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में बच्चे मानसिक एवं विकासात्मक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इसी के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अपने श्री दरबार साहिब, देहरादून आगमन के दौरान श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से विशेष शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया था।
मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी भारती देवी एजुकेशन फाउंडेशन, कोटद्वार के निदेशक डॉ. कमलेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के छह सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में 100 से अधिक बच्चों का मानसिक, शारीरिक एवं विकासात्मक परीक्षण किया। टीम ने बच्चों की मानसिक सेहत का आकलन करते हुए विस्तृत स्क्रीनिंग डाटा तैयार किया, जिसके आधार पर विशेषज्ञ यह पता लगाएंगे कि क्षेत्र में मानसिक अक्षमता या व्यवहारगत समस्याओं के पीछे संभावित चिकित्सीय, पोषण संबंधी या पर्यावरणीय कारण क्या हो सकते हैं।
शिविर में झंडीचौड़, लोकमणिपुर, किशनपुर, कलाल घाटी और हल्दूखाता सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बच्चे और उनके अभिभावक पहुंचे तथा डॉक्टरों को विस्तृत स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध कराई गई।
विशेष शिविर में श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के मनोरोग विभाग से डॉ. विदुषी मक्कड़ और डॉ. मनकरन संधू, शिशु एवं बाल रोग विभाग से शिशु मनोचिकित्सक डॉ. अर्चना सिंह और डॉ. अनुपम जोशी, तथा कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग से डॉ. रविकांत और डॉ. आलोक कुमार ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
शिविर को सफल बनाने में बलराज दत्ता, सत्य प्रकाश थपलियाल, डॉ. नंद किशोर, जितेंद्र नेगी, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के निदेशक धीरेन्द्र मोहन रतूड़ी, एसजीआरआर पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल तथा श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी हरीशंकर गौड़ का विशेष योगदान रहा।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: BJP today expressed satisfaction over the passage of…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: The Special Investigation Team (SIT) of Dehradun Police…
नैनीताल कोतवाली के बाहर क्यों जुटी भीड़? जातिसूचक टिप्पणी के आरोप से मचा हंगामा, कार्रवाई…
my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 28 Oct: Dr. Om Prakash Tiwari, Assistant Professor in the…
By Sunil Sonker Mussoorie, 28 Oct: “Mussoorie is a hub for education. Students educated in…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: As part of Virasat Mahotsav-2026, students from 20…