जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, देहरादून में तृतीय वार्षिक एथलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन – पर्वतजन

दिनांक : 23 नवम्बर 2025
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, देहरादून में तृतीय वार्षिक एथलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह, ऊर्जा, अनुशासन और खेल-भावना के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुई। तीन दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ 21 नवम्बर को ध्वजारोहण और मशाल प्रज्वलन के साथ हुआ। खेल मैदान में विद्यार्थियों का जज़्बा, प्रदर्शन और उमंग पूरे वातावरण को जीवंत बनाता रहा। आकर्षक मार्च-पास्ट ने समारोह की शुरुआत को विशेष और यादगार बना दिया, जिसमें विभिन्न सदनों के छात्रों ने उत्कृष्ट तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) वी.के. अहलूवालिया ने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स को खेलों की जननी कहा जाता है, क्योंकि यह निष्पक्ष खेल, मित्रता, अनुशासन और दृढ़ता जैसे गुणों का विकास करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को महान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने तथा सफल एथलीटों की जीवनी पढ़ने की सलाह दी, जिससे जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है।

प्रधानाचार्य श्री अनंत वी.डी. थपलियाल ने अपने संबोधन में बताया कि विद्यालय राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुका है। उन्होंने विशेष रूप से शानवी रनौत, गिरिशा, ईशान तिवारी, अग्रिया लाल और कृष राठौर की उपलब्धियों का उल्लेख किया, जिन्होंने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विभिन्न ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में छात्रों ने उत्साहपूर्ण प्रतिभाग कर शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ वर्ग में वैभव नेगी को बेस्ट एथलीट (लड़का) और शानवी रनौत को बेस्ट एथलीट (लड़की) चुना गया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में अक्षत सिंह (लड़का) और आव्या चौधरी (लड़की) ने बेस्ट एथलीट का खिताब जीता। मार्च-पास्ट में टेरेसा सदन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि समग्र प्रदर्शन के आधार पर प्रतिष्ठित “कॉक हाउस ट्रॉफी” राधाकृष्णा सदन को प्रदान की गई।
समारोह में विद्यालय के फाउंडर डायरेक्टर श्री कुलानंद नौटियाल, चेयरमैन श्री राकेश नौटियाल, अकादमिक प्रमुख श्रीमती नविता मल्होत्रा, जूनियर कोऑर्डिनेटर श्रीमती रुबीना मल्हान, बोर्ड सदस्य श्री दिनेश नौटियाल, श्री आर.एस. नेगी, श्री आर.पी. सिंह, खेल प्रमुख डॉ. निवेदिता रनौत सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ तीन दिवसीय एथलेटिक महोत्सव का सफल समापन हुआ।

Sapna Rani

Recent Posts

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…

5 hours ago

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…

5 hours ago

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का…

6 hours ago

Supplementary budget will accelerate development in U’khand: Mahendra Bhatt

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: BJP today expressed satisfaction over the passage of…

6 hours ago

SIT arrests 3 more in MBBS admission scam related to fake certificates

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: The Special Investigation Team (SIT) of Dehradun Police…

6 hours ago