SIR अभियान में 92% से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा, ‘अन कलेक्टेबल’ मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन –

 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, ASD सूची की बूथवार जांच के भी आदेश
देहरादून। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 92 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की समीक्षा करते हुए शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन मतदाताओं को “अन कलेक्टेबल” श्रेणी में चिह्नित किया गया है, उनका एक बार फिर से सत्यापन कराया जाए ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, वहां मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की तैयारी भी शुरू कर दी जाए।
डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को एएसडी (Absent, Shifted, Dead) सूची की स्वयं बूथवार समीक्षा करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जबकि डिजिटाइजेशन का कार्य 92 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है। अल्मोड़ा और चम्पावत जनपदों ने गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 97 प्रतिशत, टिहरी गढ़वाल में 96 प्रतिशत, उत्तरकाशी में 95 प्रतिशत, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में 94 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग में 93 प्रतिशत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 91 प्रतिशत तथा देहरादून और हरिद्वार में 88 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी जनपदों की टीमों को बधाई दी और शेष कार्य निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी एवं ईआरओ मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

53 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago