ऑडियो विवाद को लेकर उर्मिला और सुरेश राठौर मामले की जांच के लिए SIT हुई गठित – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। बहुचर्चित अंकित भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की सियासत और पुलिस में हलचल तेज हो गई है। ऑडियो में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया। इसी बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच चल रहे विवाद से जुड़े मामलों की जांच के लिए हरिद्वार पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है।
 
पूर्व विधायक सुरेश राठौर और सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर के बीच लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। हाल ही में उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल किया गया था, जिसे अंकित भंडारी हत्याकांड से जोड़ा जा रहा है। ऑडियो में वरिष्ठ भाजपा नेता का नाम आने से पार्टी नेतृत्व तक खलबली मच गई थी।
इस पूरे विवाद के दौरान अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। फिलहाल उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार जिले में चार प्राथमिकी दर्ज हैं, जबकि एक मामला देहरादून में भी दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। इसके अलावा झबरेड़ा थाना और रानीपुर कोतवाली में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
 
सितंबर 2024 में पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने उर्मिला सनावर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी कड़ी में देहरादून में भी एक रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सात सदस्यीय SIT का गठन किया। इस जांच दल में रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार, ज्वालापुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा, बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, झबरेड़ा थाने के उप निरीक्षक रविंद्र सिंह, एसपी सिटी कार्यालय में तैनात एएसआई रणजीत सिंह बिष्ट, आरक्षी विनय और सीआईयू में तैनात आरक्षी वसीम को शामिल किया गया है।
 
एसएसपी ने बताया कि अलग-अलग थानों में दर्ज सभी मामलों की निष्पक्ष और समन्वित जांच के लिए SIT बनाई गई है, ताकि पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…

43 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

3 hours ago

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

4 hours ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

6 hours ago