नस्लीय टिप्पणी के नहीं मिले सबूत , मौत का असल कारण आया सामने! – myuttarakhandnews.com

देहरादून। त्रिपुरा निवासी छात्र एंजल चकमा की मौत के मामले में पुलिस ने अपनी अब तक की जांच में नस्लीय भेदभाव या नस्लीय टिप्पणी के कोई ठोस सबूत न मिलने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि यह विवाद एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ था, जहां मजाक-मजाक में बात बढ़ गई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया।
असली वजह !
पुलिस के अनुसार, नौ दिसंबर को मणिपुर निवासी सूरज ख्वास ने अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी, जिसमें कई लोग शामिल थे। पार्टी के दौरान आपसी मजाक चल रहा था। इसी दौरान एंजल चकमा और उनके भाई माइकल चकमा को यह महसूस हुआ कि कुछ बातें उन पर की जा रही हैं। इसी गलतफहमी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। झड़प में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान एंजल चकमा की मौत हो गई।
आरोपों की नहीं हुई पुष्टि
जांच में सामने आया है कि इस मामले में शामिल लोग अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से हैं। पार्टी के आयोजक सूरज ख्वास मणिपुर के निवासी हैं। मुख्य आरोपी नाबालिग है और एक अन्य आरोपी नेपाल का रहने वाला है, जबकि दो अन्य आरोपी उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र से हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों की पृष्ठभूमि को देखते हुए नस्लीय भेदभाव या टिप्पणी के आरोपों की पुष्टि नहीं हो रही है। आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें ऐसी किसी टिप्पणी की पुष्टि नहीं हुई।
 
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में नस्लीय टिप्पणी या भेदभाव का कोई प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन मामले की गहन जांच जारी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं और नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। चूंकि आरोपी नेपाल का निवासी है, इसलिए उसके वहां भागने की आशंका को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तालमेल किया जा रहा है। आरोपी के भारत में संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है।
 
इस बीच, एंजल चकमा के भाई माइकल चकमा ने कहा है कि उनका परिवार भारतीय है और देश से उन्हें पूरा प्रेम है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के भ्रामक जानकारी न फैलाएं और मामले को गलत रंग न दें।
 
उधर, भाजपा के पूर्व सांसद तरुण विजय ने इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि वे एंजल चकमा की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे। तरुण विजय ने बताया कि वह लगातार एंजल के पिता तरुण प्रताप के संपर्क में हैं और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही, दिल्ली में एंजल चकमा की स्मृति में प्रार्थना सभा आयोजित करने की भी तैयारी की जा रही है।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

18 minutes ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

24 minutes ago

रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी को दिए बयान में मंत्री ने बताए साहू के कई ठिकाने, मिल सकते हैं अहम दस्तावेज – myuttarakhandnews.com

  एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…

31 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

34 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

36 minutes ago