ऋषिकेश जमीन सर्वे के विरोध बवाल में छह गिरफ्तार, 600 अज्ञात पर केस दर्ज – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश। वन विभाग की ओर से किए जा रहे जमीनों के सर्वे के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ सड़कों को जाम किया, बल्कि रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेन को भी रोक दिया। इस दौरान पुलिस पर पथराव की घटना भी सामने आई। मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि करीब 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
पूरा मामला
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि रविवार को गुमानीवाला क्षेत्र में वन विभाग के सर्वे के खिलाफ स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे प्रदर्शनकारी बाईपास मार्ग पर मनसा देवी फाटक तिराहे पर पहुंच गए और वहां धरने पर बैठ गए। कुछ लोग रेलवे ट्रैक पर भी बैठ गए, जिससे ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से श्रीगंगानगर जा रही ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी।
ट्रेन गीतानगर में करीब साढ़े चार घंटे तक खड़ी रही। यह ट्रेन दोपहर 12:50 बजे से शाम 5:25 बजे तक ट्रैक पर रुकी रही। इसके अलावा आईडीपीएल सिटी गेट, कोयलघाटी चौक और डीएसबी स्कूल के सामने बाईपास रोड पर भी जाम लगाया गया, जिससे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई थी।
 
पुलिस पर करी पत्थरबाजी 
पुलिस जब लोगों को मनसा देवी रेलवे ट्रैक से हटाने पहुंची तो कुछ उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया और 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ भीड़ को उकसाने, हाईवे और रेल मार्ग बाधित करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
 
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जहांगीर आलम निवासी गुमानीवाला, गंगा प्रसाद सिमल्टी निवासी रूषाफार्म गुमानीवाला, सुदेश भट्ट निवासी खदरी खड़कमाफ, संदीप भंडारी निवासी मुनि की रेती, योगेश डिमरी निवासी आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश और सीताराम रणाकोटी निवासी श्यामपुर शामिल हैं।
 
पुलिस ने पथराव में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए पत्थरबाजों की तस्वीरें भी जारी की हैं और आम लोगों से पहचान में सहयोग की अपील की है। इसके साथ ही वीडियो फुटेज के आधार पर भी अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 7

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

6 hours ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

6 hours ago

उत्तराखंड के नीचे फंस गई है 115 km लंबी टेक्टोनिक प्लेट, 8.1 तीव्रता के महाभूकंप का खतरा – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…

6 hours ago

Virasat Festival to commence in Doon on 23 October

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…

6 hours ago

Modern education must go hand in hand with knowledge of Indian culture and traditions: Chief Minister

The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…

6 hours ago

8 measures announced to strengthen Police Force & enhance Personnel Welfare

CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…

7 hours ago