अंतिम ओवर में गगनचुंबी छक्का, 2 विकेट से जीता हरिद्वार एल्मास –


देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 के पुरुष वर्ग का आगाज ही रोमांचक अंदाज में हुआ। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में हरिद्वार एल्मास ने नैनीताल टाइगर्स को आखिरी ओवर में 2 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। मुकाबले में हर गेंद के साथ रोमांच बढ़ता गया और निर्णायक क्षण में रक्षित डालाकोटी के गगनचुंबी छक्के ने हरिद्वार को जीत दिला दी।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नैनीताल टाइगर्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 166 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित दानू ने सर्वाधिक 45 रन की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया। शशांक पंत ने 28 और मुकेश आर. गुप्ता ने 26 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी।हरिद्वार की ओर से गेंदबाजी में रक्षित रोही प्रभावी रहे। उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए। जन्मेजय जोशी को भी दो सफलता मिली।दक्ष की दमदार पारी ने रखी जीत की नींव167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार एल्मास को अच्छी शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज दक्ष अवाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 74 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनकी पारी में नौ चौके और एक छक्का शामिल रहा। मध्यक्रम में सौरभ रावत ने 25 और शाश्वत डंगवाल ने 23 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।हरिद्वार की पारी एक समय जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही थी, लेकिन नैनीताल के गेंदबाजों ने जोरदार पलटवार किया। संकल्प पटोदिया ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट झटके। उनकी शानदार गेंदबाजी से हरिद्वार के विकेट लगातार गिरने लगे और मुकाबला अचानक कांटे का हो गया।आखिरी ओवर में पल-पल बदला मुकाबलामैच का सबसे रोमांचक दृश्य अंतिम ओवर में देखने को मिला। हरिद्वार को जीत के लिए छह गेंदों पर सात रन चाहिए थे और गेंद अवनीश सुधा के हाथों में थी। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर अवनीश ने प्रियांश सिंह को एक रन पर शशांक पंत के हाथों कैच करा दिया। इसके साथ ही 160 रन के स्कोर पर हरिद्वार का आठवां विकेट गिर गया।तीसरी गेंद पर नए बल्लेबाज सचिन यादव कोई रन नहीं बना सके। चौथी गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने स्ट्राइक रक्षित डालाकोटी को सौंप दी। अब हरिद्वार को अंतिम दो गेंदों पर छह रन चाहिए थे। मुकाबला पूरी तरह रोमांच के चरम पर पहुंच चुका था।रक्षित डालाकोटी ने छक्के से किया मैच फिनिश19.5 ओवर की पांचवीं गेंद पर रक्षित डालाकोटी ने दबाव की परवाह किए बिना आक्रामक अंदाज अपनाया। अवनीश सुधा की गेंद को उन्होंने वाइड लॉन्ग-ऑन के ऊपर से गगनचुंबी छक्के के लिए भेज दिया। गेंद के सीमा रेखा के पार पहुंचते ही हरिद्वार एल्मास के खेमे में जश्न शुरू हो गया।इस शानदार फिनिश के साथ हरिद्वार एल्मास ने एक गेंद शेष रहते दो विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवर में रक्षित डालाकोटी के साहसिक शॉट ने मैच का रुख बदल दिया और UPL-2026 के पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले को यादगार बना दिया।
For Feedback – feedback@example.com

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

46 minutes ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

2 hours ago

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…

2 hours ago

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…

3 hours ago

केदारनाथ की नियमित हेली सेवाएं सुचारु, चार्टर उड़ानों पर लगा विराम; दो पायलट अनिवार्य करने के नियम का विरोध – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए केदारघाटी से संचालित होने वाली नियमित हेली सेवाएं…

3 hours ago