Categories: hindiUttarakhand

‘मेरे भी कुछ सपने और…’, उत्तराखंड की IPS रचिता जुयाल ने क्यों दिया इस्तीफा? खुद बता दी वजह – Uttarakhand

‘I also have some more dreams…’, why did Uttarakhand IPS Rachita Juyal resign? She herself told the reasonइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। उत्तराखंड की महिला आईपीएस अफसर रचिता जुयाल ने उनके इस्तीफे की वजहों को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। रचिता ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पूरी तरह व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है।उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी जुयाल ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में कहा, ‘‘मैंने अपनी 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद हाल ही में इस्तीफा दिया है। यह इस्तीफा मैंने पूरी तरह से अपने पर्सनल कारणों से दिया है।’’उन्होंने कहा कि सबकी जिंदगी में लक्ष्य और योजनाएं होती हैं और वह भी अपने लक्ष्यों और योजनाओं के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘काफी समय से हमारे परिवार में इस पर चर्चा चल रही थी और सही समय आने पर मैंने इस्तीफा दिया है।’’रचिता जुयाल ने कहा कि पिछले 10 साल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और प्रदेश में उन्हें अच्छे मौके मिले। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड की रहने वाली हैं और आगे भी वह प्रदेश से जुड़ी रहेंगी और पूरे तरीके से अपना योगदान देंगी।बता दें कि, फिलहाल विजिलेंस डिपार्टमेंट में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहीं हैं। रचिता के अचानक इस्तीफा देने के बाद इस बात की अटकलें जोरों पर थीं कि प्रशासनिक दखल के चलते उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा था।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी आरोप लगाया था कि एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को रंगे हाथों पकड़वाने के बाद उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया।10 साल नौकरी के बाद मांगी वीआरएसन्यूज एजेंसी वार्ता के अनुसार रचिता जुयाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के संबंधित सेक्शन को वॉलेंट्री रिटायरमेंट (वीआरएस) के लिए आवेदन भेजा है। 29 मई को भेजे गए इस आवेदन में आगामी 10 सितंबर से सेवामुक्त करने का अनुरोध किया गया है।गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि श्रीमती जुयाल ने वीआरएस के लिए अपने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। वह वर्तमान में राज्य पुलिस के विजिलेंस डिपार्टमेंट में एसप के पद पर नियुक्त हैं। समाचार लिखे जाने तक उनका आवेदन लंबित है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

52 minutes ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

57 minutes ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

58 minutes ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

1 hour ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

1 hour ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

2 hours ago