Categories: hindiUttarakhand

रुड़की में उत्तराखंड किसान मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना, SDM से हुई नोकझोंक – Uttarakhand

Uttarakhand Kisan Morcha staged a sit-in protest in Roorkee over various demands, there was a scuffle with SDMइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर दिए गए धरने पर उस समय हंगामा हो गया, जब एसडीएम ने किसानों से पहले ज्ञापन देने को कहा। किसानों ने मांग उठाई कि पहले उनसे वार्ता की जाए। वार्ता के बाद ही ज्ञापन होगा। इस पर एसडीएम बैठक में जाने की बात कहकर चले गए। वहीं, किसान देर शाम तक धरने पर बैठे रहे।सोमवार को उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड के नेतृत्व में किसान नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर बैठ गए। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि इकबालपुर चीनी मिल से जुड़ा किसान भूखों मरने की नौबत में है। चीनी मिल ने किसान के गन्ने का भुगतान नहीं किया है और बैंकों का कर्ज नहीं उतर पाने की वजह से किसानों की जमीनों के नीलाम होने की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार इकबालपुर के मुद्दे पर किसानों को धोखा देने का काम कर रही है। इसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, राजेन्द्र सिंह ने कहा कि रुड़की तहसील के अंदर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। किसानों की ओर से अधिकारियों ने आंखे बंद कर ली है। किसान परेशान हैं और हर तरफ से लूट रहा है।इसी बीच उप जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि वह अपनी समस्याओं के संबंध में जो ज्ञापन लेकर आए हैं, उसको दे दें। जिस पर किसानों ने एसडीएम से कहा कि वह किसानों की समस्याओं को सुन ले। एसडीएम ने जिले पर बैठक में जाने की बात कही। जिस पर किसान भड़क उठे और एसडीएम से नोकझोंक हुई। इसके बाद किसान धरना देकर बैठ गए। इस मौके पर रविन्द्र त्यागी, दीपक पुंडीर, आजम, धर्मवीर प्रधान, महकार सिंह, आकिल हसन, बिजेन्द्र सिंह, मुनेश कुमार, सतवीर प्रधान, राव कामिल आदि ने विचार व्यक्त किए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 minutes ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

42 minutes ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

1 hour ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

1 hour ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

1 hour ago

Traffic congestion on Mussoorie Civil Hospital route poses threat to patients’ lives

By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…

2 hours ago