नशे की लत ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। विस्थापित कॉलोनी की गली नंबर तीन में रविवार देर रात नशा करने से रोकने पर एक बेटे ने अपनी मां के सिर में तमंचे से गोली मार दी। खून से लथपथ मां को आरोपी बेटा ही एम्स के ट्रामा सेंटर ले गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आईडीपीएल पुलिस चौकी प्रभारी विवेक राठी के अनुसार, घायल महिला की पहचान 63 वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई है। उन्हें सिर में गोली लगने के कारण गंभीर चोटें आई हैं और एम्स में उनका इलाज चल रहा है।
*नशे को लेकर होता था विवाद*
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी 32 वर्षीय सुमित गौड़ नशे का आदी है। 12वीं पास सुमित पहले एक होटल में काम करता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से बेरोजगार है। पड़ोसियों का कहना है कि नशे को लेकर मां-बेटे में अक्सर झगड़ा होता था। रविवार रात भी इसी बात पर विवाद बढ़ा और गुस्से में सुमित ने तमंचे से फायर कर दिया।
सुमित अविवाहित है और वह अपनी मां के साथ घर में अकेला रहता था। घटना के बाद वह घबराकर खुद ही घायल मां को बाइक पर बिठाकर एम्स लेकर पहुंचा।
पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा बरामद
एम्स प्रशासन से सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला का बयान दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी सुमित को हिरासत में ले लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उषा देवी की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
Post Views: 3
Post navigation
गणेश जोशी बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति ठीक नहीं देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के…
मजबूत मन कमजोर शरीर को भी संभाल सकता है” गुरुदेव श्री श्री रविशंकर देहरादून, 10…
देहरादून – – वीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून द्वारा तीन दिवसीय गोर्खा दशै दिवाली सांस्कृतिक…
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने सरमा ने हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में…
देहरादून; आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रस्तावित प्रदर्शन है। हालांकि…