उत्तराखंड में भालू के कारण हादसे में बेटे की मौत, पानीपत में सदमे में मां ने भी तोड़ा दम – Haryana

A son died in an accident caused by a bear in Uttarakhand, his mother also died of shock in Panipatइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)पानीपत; पानीपत जिले के जौंधन कलां गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। गांव के 22 वर्षीय यश, जो उत्तराखंड के बनार पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत था, मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे की खबर सुनकर उसकी मां नीलम (45) सदमे में चली गईं और बुधवार देर रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया। गुरुवार को जौंधन कलां के शमशान घाट में मां-बेटे का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं।जानकारी के अनुसार, यश मंगलवार को बनार पोस्ट ऑफिस से साइकिल पर श्यामा गांव में डाक वितरित करने जा रहा था। रास्ते में अचानक भालू के सामने आने से वह घबरा गया, जिसके कारण साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में यश की मौके पर ही मौत हो गई। उत्तराखंड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी।यश की मौत की खबर जैसे ही जौंधन कलां पहुंची, उसकी मां नीलम सदमे में चली गईं। परिजनों के अनुसार, यश दो बहनों का इकलौता भाई था और मां-बाप की उम्मीदों का सहारा था। नीलम इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकीं और बुधवार देर रात उनकी भी मृत्यु हो गई। इस दोहरे हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।यश के पिता नरेश कुमार, जो खेती-बाड़ी का काम करते हैं, ने अपने इकलौते बेटे को बारहवीं कक्षा तक पढ़ाया था। करीब डेढ़ साल पहले यश की उत्तराखंड के डाक विभाग में पोस्टमैन के रूप में नौकरी लगी थी, जिससे परिवार को उम्मीद थी कि वह उनके बुढ़ापे का सहारा बनेगा। लेकिन एक साथ बेटे और पत्नी की मौत ने नरेश की दुनिया उजाड़ दी।गुरुवार को जब जौंधन कलां के शमशान घाट में मां नीलम और बेटे यश का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया, तो परिजनों के साथ-साथ गांव वालों की आंखें भी छलक उठीं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

28 minutes ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

5 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

5 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

10 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

10 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

10 hours ago