Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कब और कहां-कहां, चार धाम यात्रा पर भी ब्रेक – Uttarakhand

Uttarakhand weather today: Heavy rain alert, know when and where, Char Dham Yatra also on holdइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत कुछ जिलों के लिए भारी बारिश होने की संभावना जताई है। देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्कूलों को बंद रखा गया है। कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 10 जुलाई को बंद रखे गए।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। चार धाम यात्रा पर भी ब्रेक लगा हुआ है।ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बाधित है। बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा भी कुछ समय के लिए रोकी गई। यमुनोत्री हाईवे 12 दिन बाद भी नहीं खुल पाया। गंगोत्री हाईवे नेताला और हिना के पास जगह जगह बाधित हो रहा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में बीती देर रात से मलबा आने के कारण बाधित है।केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश के चलते सोनप्रयाग में कुछ समय के लिए यात्रियों को रोका गया। यमुनोत्री हाईवे ओजरी के पास लगातार 12वें दिन भी बंद है, यहां बैली ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि आज यमुनोत्री हाईवे का संचालन शुरू हो सकता है। प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 87 सड़के बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट10 से 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी10 जुलाई: देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी11 जुलाई:पिथौरागढ़ व बागेश्वर में भारी वर्षा संभावित।12 जुलाई:पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी वर्षा की संभावना।13 जुलाई: देहरादून, नैनीताल व बागेश्वर में बहुत भारी वर्षा की संभावना। टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, चंपावत में भी भारी वर्षा के आसार।14 जुलाई: बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

27 minutes ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

1 hour ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

6 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

6 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

11 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

11 hours ago