filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 292.27478;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

लोहाघाट में यातायात सुधार पर एसपी चंपावत सख्त
लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पालिका सभागार लोहाघाट में एसपी चंपावत अजय गणपति की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। इस दौरान स्कूल समय में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने और रेट्रो साइलेंसर व ओवरस्पीड बाइकर्स पर सख्त निगरानी रखने की मांग रखी गई। वहीं, टीआरसी पार्किंग को शुरू करने और पुल्ला स्टैंड की गाड़ियों को वहां पार्क करने के सुझाव दिए गए। लोगों ने महिला होमगार्ड की जगह पीआरडी जवानों की तैनाती की मांग भी की। एसपी अजय गणपति ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

ओवरस्पीड और नो पार्किंग पर होगी चालानी कार्रवाई
एसपी चंपावत अजय गणपति ने कहा कि लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा, लेकिन इसमें जनता का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नो पार्किंग जोन और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किसी भी मालवाहक वाहन को माल उतारने की अनुमति नहीं होगी और वन-वे ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को ओवरस्पीड बाइकर्स और रेट्रो साइलेंसर वाहनों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व एसडीएम केएन गोस्वामी द्वारा लागू की गई यातायात व्यवस्था का पुनः अध्ययन कर उसे फिर से लागू किया जाएगा, साथ ही टीआरसी पार्किंग को शुरू करवाने के लिए शीघ्र बैठक बुलाई जाएगी। एसपी अजय गणपति ने जनता से यातायात व्यवस्था सुधार में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जल्द ही लोहाघाट की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार दिखाई देगा।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम,…

10 minutes ago

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड…

32 minutes ago

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी

सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ की खैरना बैराज…

53 minutes ago

विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत धारा-34 और धारा-33ए…

1 hour ago

आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की अधिकारियों को अलर्ट मोड में…

2 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व

प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी…

2 hours ago