स्पीकर ने विधानसभा भवन में ध्वजारोहण किया

देहरादून ।  देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा भवन में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों, शहीदों की शहादत को याद किया। उन्होंने ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

अपने संबोधन में ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि यह दिन न केवल हमारे देश की आज़ादी का जश्न मनाने का दिन है, बल्कि यह हमें उन बलिदानों की भी याद दिलाता है, जिसके परिणाम स्वरूप हमे आज़ादी मिली। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने किस प्रकार से अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता की अमूल्य धरोहर सौंपी है। मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करती हूँ, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। साथ हीं उन्होंने इस विशेष अवसर पर, कवि प्रदीप की लिखी चंद पंक्तियों को दोहराया:
ऐ, मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नाराये शुभ दिन है हम सब का, लहरा लो तिरंगा प्यारापर मत भूलो सीमा पर वीरों ने हैं प्राण गँवाएकुछ याद उन्हें भी कर लो, जो लौट के घर ना आए,
हाल ही में देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड के वीर जवान सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी, नायक विनोद सिंह ने देश के लिए अपनी सहादत दी। कल भी हमारे देश और उत्तराखंड राज्य के लिए कश्मीर के डोडा जिले से एक दुखद समाचार आया कि आतंकियों से लोहा लेते हुए वीर 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गये। सभी अमर सहीदों को श्रदांजलि अर्पित किया।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के संबंध में कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प, न केवल एक राष्ट्रीय लक्ष्य है, बल्कि यह प्रत्येक भारतीय के सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब भी है। इस विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड के हर व्यक्ति में राष्ट्र सेवा की भावना कूटकूट कर भरी हुई है और यह भावना विकसित भारत के निर्माण में एक मजबूत आधार प्रदान करेगी।
अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने केरल के वायनाड और उत्तराखंड में आई आपदा का जान गवाने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की उन्होंने गढ़वाल के बूढ़ाकेदार, तिंगाढ़-तोली और कुमाऊ के जागेश्वर, मुनस्यारी में बादल फटने पर अपना दुःख जताया और प्रभावितों के प्रति अपने संवेदनाएं व्यक्ति की।
खण्डूडी ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए”एक पेड़ मां के नाम”अभियान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की सराहना करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती है, बल्कि मातृत्व और महिलाओं के सम्मान को भी एक नई ऊंचाई देती है। इस अभियान के माध्यम से लोग अपने माताओं के नाम पर पेड़ लगाते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में विधानसभा सचिवालय में ई विधानसभा को लेकर जानकारी देते हुए बताया की उत्तराखण्ड विधानसभा अब ई-विधानसभा होने जा रही है। नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन (नेवा) योजना के तहत नवंबर-दिसंबर माह में होने वाले शीतकालीन सत्र से ई-विधानसभा शुरू करने की तैयारी है। देहरादून और गैरसैण विधानसभा भवन में ई- विधानसभा के लिए मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य चल रहे हैं। इस नई पहल के माध्यमसे हम अपनी विधानसभा को और भी अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रगतिशील बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। ई-विधानसभा का उद्देश्य न केवल कार्यप्रणाली को डिजिटल बनाना है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि हमारे जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच संवाद और सूचनाओं की उपलब्धता सुगम हो ।उन्होंने कहा की हमारे विधानसभा का हर कार्य अब डिजिटल रूप में होगा, जिससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। इससे न केवल हमारे विधायकगण, बल्कि जनता को भी विधानसभा की गतिविधियों के बारे में सटीक और त्वरित जानकारी प्राप्त होगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कार्मिकों से अपील कि सभी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से अपने दायित्व एवं कार्यों का निर्वहन करें एवं प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
अपने संबोधन के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित बच्चों को मिष्ठान और पुरस्कार वितरित किए साथ ही उन्होंने विधानसभा सचिवालय में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया ।
इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण किया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

2 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

2 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

3 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

4 hours ago