लंबे वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, घर से निकलने से पहले देखें रूट – myuttarakhandnews.com

मसूरी। शुक्रवार से रविवार तक पड़ रहे लंबे वीकेंड के चलते मसूरी और ऋषिकेश में पर्यटकों की भारी भीड़ की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने अपील की है कि पर्यटक घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट प्लान अवश्य देख लें। दून शहर में दबाव कम करने के लिए आवश्यकता अनुसार प्लान-ए, प्लान-बी और प्लान-सी लागू किए जाएंगे।
मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान
दिल्ली, सहारनपुर और रुड़की से आने वाले वाहन आशारोड़ी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर, कमला पैलेस, बल्लूपुर चौक, गढ़ी कैंट, अनारवाला और जोहड़ी गांव के रास्ते मसूरी जाएंगे।
हरिद्वार और ऋषिकेश से आने वाले वाहन (प्लान-ए)
जोगीवाला से रिंग रोड, लाडपुर, आईटी पार्क और साईं मंदिर तिराहे से मसूरी की ओर जाएंगे।
प्लान-बी (दबाव बढ़ने पर लागू)
हरिद्वार-ऋषिकेश से आने वाले वाहनों को भानियावाला से थानो रोड, महाराणा प्रताप चौक, लाडपुर और आईटी पार्क होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।
वापसी रूट
मसूरी से लौटने वाले वाहन कुठाल गेट, ओल्ड राजपुर रोड, आईटी पार्क, तपोवन बाईपास, नालापानी और जोगीवाला होते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश या आईएसबीटी की ओर जा सकेंगे।
मसूरी शहर में पार्किंग और यातायात व्यवस्था
सामान्य स्थिति में ट्रैफिक किंक्रेग से लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस की ओर संचालित होगा। जैसे ही पार्किंग 70 प्रतिशत भर जाएगी, प्लान-बी लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी पर्यटकों के वाहन किंक्रेग पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे और आगे की यात्रा के लिए लोकल टैक्सी से भेजा जाएगा।
दून शहर के प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन
पैसिफिक मॉल के बाहर दबाव बढ़ने पर मसूरी डायवर्जन से दिलाराम जाने वाला ट्रैफिक इंदरबाबा मार्ग और कैनाल रोड से ग्रेट वेल्यू तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।
सेन्ट्रियो मॉल पर दबाव बढ़ने पर एनेक्सी तिराहे से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को सीएसडी तिराहा होकर बिंदाल की ओर मोड़ा जाएगा।
ऋषिकेश के लिए ट्रैफिक प्लान
प्लान-ए (सामान्य स्थिति)
सभी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होंगे।
प्लान-बी (दबाव बढ़ने पर)
वाहनों को सप्तऋषि, नेपाली फार्म, भानियावाला, रानीपोखरी, नटराज चौक, ढालवाला, भद्रकाली और बाईपास रोड होते हुए तपोवन और शिवपुरी की ओर भेजा जाएगा।
प्लान-सी (अधिक दबाव की स्थिति में)
ट्रैफिक को रानीपोखरी से गुजराड़ा रोड, नरेंद्रनगर होते हुए भद्रकाली और फिर तपोवन-शिवपुरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
हरिद्वार वापसी रूट
पहाड़ों से लौटकर हरिद्वार जाने वाले वाहन शिवपुरी से ब्रह्मपुरी, गरुड़चट्टी, पशुलोक बैराज और चीला मार्ग से जाएंगे।
देहरादून या ऋषिकेश शहर लौटने वाले वाहन शिवपुरी से तपोवन, भद्रकाली और नटराज चौक होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु…

19 minutes ago

Uttarakhand weather update: Orange alert for heavy rain in five districts of the state today | Uttarakhand News Network

The Meteorological Department has issued an ‘orange alert’ for heavy rainfall in certain areas across…

31 minutes ago

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच…

1 hour ago

नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग

देहरादून- राजधानी देहरादून में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कार्रवाई लगातार…

2 hours ago

फर्जी होलोग्राम से शराब बेचने की साजिश बेनकाब, पांच गिरफ्तार –

देहरादून। राजधानी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने…

3 hours ago