*◆ खेल मंत्री रेखा आर्य ने राज्य में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर की खेल विभाग की समीक्षा बैठक।*
*◆ अक्टूबर-नवंबर के मध्य में होंगे उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन: रेखा आर्या*
*◆ गैरसैण विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट, खेल मंत्री ने दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश*
*देहरादून:* उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने आज देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने प्रदेश में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
खेल मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है जो कि पूरे उत्तराखंड के लिए हर्ष की बात है जिससे उत्तराखंड को अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के नाम से भी पहचान मिलेगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अक्टूबर नवंबर के मध्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना तय हुआ है जिसके संदर्भ में आज विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई एवं राष्ट्रीय खेलों के तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से फीडबैक लिया गया।
उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है जिसके तैयारियों संदर्भ में भी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए है।
इसके साथ ही खेल मंत्री आर्या नें कहा कि गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट की तैयारियों व स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट बनने के संदर्भ में मा. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विधानसभा सत्र की पहली कैबिनेट में आ जाय व विधानसभा सत्र में प्रश्न टेबल हो जाय के निर्देशों के क्रम में समीक्षा बैठक ली गयी, जिसके क्रम में मेरे द्वारा विभाग को साफ निर्देश दिए गए है कि इस कैबिनेट ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट हर हाल में आ जाना चाहिए जैसे ही यह कैबिनेट से पारित होता है विधानसभा सत्र में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट विधानसभा के पटल पर आ जाना चाहिए जिसमे किसी भी प्रकार का बिलंब नही होना चाहिए वहीं निर्देश दिए कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट में एक अधिकारी लगातार बने रहे और जहां मेरी जरूरत पड़ेगी मैं भी संबंधितो को फोन करती आ रही हूं और आगे भी करूँगी।
खेल मंत्री ने बताया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट आने के बाद हमारे लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने में हमे काफी आसानी हो जाएगी, वही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए भूमि स्थानांतरण की प्रकिया वर्तमान गतिमान है मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार जल्द से जल्द भूमि स्थानांतरण की सहमति देगी
कहा कि मुझे लगता है कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के समय ही माननीय प्रधानमंत्री जी के करकमलों से ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया जाएगाI
बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल व उपनिदेशक शक्ति सिंह उपस्थित रहेI
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…