चंपावत से पिथौरागढ़ जा रही SSB की पलटी बस। 19 जवान थे सवार

चंपावत से पिथौरागढ़ जा रही SSB की पलटी बस। 19 जवान थे सवार
चंपावत। लोहाघाट क्षेत्र में चंपावत से पिथौरागढ़ जा रही पांचवीं वाहिनी SSB की बस बीच सड़क पर पलट गई है। वाहन में 19 जवान सवार थे। हादसे में सभी जवानों को मामूली चोटे आई हैं।
हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद बाराकोट चौकी पुलिस और लोहाघाट 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
बता दें कि SSB की बस जैसे ही लोहाघाट एनएच पर मदन होटल के पास पहुंची, तभी अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन वाहन चालक ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया, जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद जवान किसी तरह बस से बाहर निकले।
वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बाराकोट चौकी पुलिस और लोहाघाट 112 की टीम ने एसएसबी के 19 जवानों का हाल-चाल जाना।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर चालक ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती, तो वाहन गहरी खाई में जा गिरता और एक बड़ी दुर्घटना हो जाती। उन्होंने बताया कि हादसे में 19 जवानों को हल्की चोटें आई हैं।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, 23 अक्टूबर से ईवीएम की जांच –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

23 minutes ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई…

43 minutes ago

वन संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों को मिले प्राथमिकता : सुबोध –

  देहरादून , । उत्तराखंड के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा…

1 hour ago

उत्तराखंड: प्रदेश में 24 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी, जल्द होगा ग्राउंडिंग समारोह – myuttarakhandnews.com

उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन से 1.01 लाख करोड़…

1 hour ago