अपराधउत्तराखंड
Share0
बदरीनाथ धाम में अवैध रूप से संचालित 10 फड़ की दुकानों को नगर पंचायत ने किया ध्वस्तचमोली ( प्रदीप लखेड़ा )बदरीनाथ धाम में मुख्य नगर क्षेत्र में अवैध रुप से संचालित हो रहे 10 फड़ की दुकानों को नगर पंचायत बदरीनाथ ने ध्वस्त कर दिया है। नगर पंचायत ने छह अन्य फड़ की दुकान चला रहे लोगों को भूमि संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के नोटिस जारी किए हैं।बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का काम गतिमान है। जिस स्थानों पर मास्टर प्लान का काम पूरा हो गया है, वहां अब अतिक्रमण होने लगा है। मास्टर प्लान के तहत हाल ही में निर्मित लूप रोड के किनारे फुटपाथ पर कुछ लोगों की ओर से फड़ की दुकानें और फूड वेन चलाए जा रहे हैं। नगर पंचायत ने इन दुकानों को चिन्हित किया और मंगलवार को पुलिस प्रशासन की मदद से इन्हें हटा दिया गया। ये दुकानें बदरीनाथ मास्टर प्लान की सुंदरता को भी खराब कर रहीं थी।नगर पंचायत के अधीशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने कहा कि लूप रोड के किनारे कोवल पथ पर अवैध रुप से फड़ की दुकानें लगाई गई थी, जिन्हें पुलिस प्रशासन की मदद से हटवा दिया गया है।
Share0
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…
देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…