देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स टीम ने आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को 1 किलो 108 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिमाचल प्रदेश के कसोल क्षेत्र से चरस लेकर देहरादून पहुंचा था। बरामद मादक पदार्थ को ड्रग डिटेक्शन किट से जांचने पर चरस होने की पुष्टि हुई। मामले में थाना क्लेमेंटाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टीम मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में टीम ने तकनीकी निगरानी और मैनुअल इनपुट के आधार पर आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास मौजूद काले रंग के बैग से 1108 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।कसोल से चरस लाने की बात कबूलीएसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान युसुफ (22) पुत्र तौसीफ, निवासी ग्रीन व्यू, दून गली, मालसी, देहरादून, मूल निवासी पटना, बिहार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने हिमाचल प्रदेश के कसोल क्षेत्र से चरस लाकर देहरादून आने की बात बताई। पुलिस अब मामले में मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।NDPS एक्ट में मुकदमा दर्जपुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद चरस को कब्जे में लेकर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपीलएसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान में सहयोग करने की अपील की है। युवाओं से नशे से दूर रहने और किसी भी लालच में आकर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल नहीं होने का आह्वान किया गया है। पुलिस ने आमजन से नशा तस्करी संबंधी सूचना मिलने पर नजदीकी थाने या एसटीएफ/एएनटीएफ को सूचित करने की अपील की है।


