नकली दवाईयों के विरुद्ध एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मास्टर माइंड गिरफ्तार – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड
by cradminAugust 21, 2025August 21, 202505

Share0

 
देहरादून,  उत्तराखण्ड एसटीएफ ने नकली दवाईयां तैयार कर बाजार में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टर माइंड सहित अब तक 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ताज़ा कार्रवाई में बद्दी (हिमाचल प्रदेश) से एक प्रिन्टिंग प्रेस मालिक विजय कुमार पाण्डेय को दबोचा गया है, जो ब्रांडेड दवा कंपनियों की पैकिंग सामग्री तैयार कर गिरोह को उपलब्ध कराता था। जीवन रक्षक दवाओं की नकली पैकिंग और बाजार में बिक्री की शिकायत मिलने पर पुलिस महानिदेशक  दीपम सेठ के निर्देश पर एसटीएफ ने विशेष अभियान चलाया। नकली दवाओं की बिक्री से न केवल आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था, बल्कि राजस्व को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंच रहा था।एसटीएफ ने इस प्रकरण में पूर्व में संतोष कुमार, नवीन बंसल, आदित्य काला, देवी दयाल गुप्ता और पंकज शर्मा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह पैकिंग हेतु नकली एल्युमिनियम फॉयल और लेबल प्रिन्ट कराने के लिए हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित S.V. Foil कम्पनी मालिक विजय कुमार पाण्डेय की मदद लेता था। आरोपी विजय कुमार पाण्डेय ने ब्रांडेड कंपनियों की दवाइयों के नाम और क्यूआर कोड नकली एल्युमिनियम फॉयल रोल पर प्रिन्ट कर गिरोह को सप्लाई किए। यही फॉयल नकली दवाओं की स्ट्रिप पैकिंग में इस्तेमाल होती थी। वर्ष 2021 में उसने आरोपी नवीन बंसल को फर्जी आईडी पर सिमकार्ड भी उपलब्ध कराया था, जिसका उपयोग नेटवर्क संचालन में किया गया। विजय कुमार पाण्डेय (58 वर्ष), पुत्र धनेश्वर कुमार पाण्डेय, मूल निवासी मधुबनी (बिहार), वर्तमान पता नालागढ़, बद्दी (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य राज्यों से जुटाई जा रही है।एसएसपी एसटीएफ  नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नकली दवाइयों के इस गिरोह के अन्य सदस्यों व कंपनियों की भी जांच की जा रही है। आम जनता के जीवन से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

26 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

32 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago