सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई – my uttarakhand news

 
 
देहरादून। मामूली विवाद को लेकर विधौली व केहरी गांव क्षेत्र में दो पक्षों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सभी की परिजनों की उपस्थिति में काउंसलिंग कराई गई, साथ ही एक छात्र के विरुद्ध संबंधित कॉलेज को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पूर्व में ही सभी अधीनस्थ अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर अमर्यादित व्यवहार व हुड़दंग मचाकर शांति-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
इसी क्रम में 20 अगस्त को थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि विधौली और केहरी गांव क्षेत्र में कुछ युवक आपसी विवाद के चलते हुड़दंग कर रहे हैं। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो पता चला कि चेतन और सागर नामक दो युवकों में मामूली विवाद के बाद दोनों ने अपने-अपने साथियों को बुला लिया, जिससे विवाद बढ़ गया।
 
पुलिस द्वारा समझाने के प्रयास के बावजूद दोनों पक्ष नहीं माने और और अधिक उग्र होकर हुड़दंग करने लगे। जिस पर पांचों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। वहां परिजनों को बुलाकर सभी की काउंसलिंग कराई गई।
 
1. चेतन चौधरी (19) पुत्र कुशलपाल सिंह, मूल निवासी बेहट सहारनपुर (उ.प्र.), हाल निवासी राजेंद्रनगर, किशननगर चौक, देहरादून
 
 
2. सागर (23) पुत्र रमेश, निवासी कौशिक विहार कॉलोनी, सरसावा सहारनपुर (उ.प्र.)
 
 
3. विशाल चौधरी (25) पुत्र सिताब सिंह, निवासी झबरेड़ा, हरिद्वार, हाल निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून
 
 
4. रवि कुमार (32) पुत्र चंद्रभान, निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून
 
 
5. शुभम कुमार (24) पुत्र चंद्रभान, निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून
पुलिस ने बताया कि इनमें से एक अभियुक्त छात्र है, जिसके विरुद्ध संबंधित शैक्षणिक संस्थान को आवश्यक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट भेजी गई है।
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

26 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago