देहरादून : घटना देहरादून गंगोल पण्डितवाडी(गजियावाला) की है जहाँ बनारसी देवी अपने दो बेटों विजय कुमार व नीरज कुमार के साथ रहती है । 10 नवम्बर को बनारसी देवी अपनी बेटी के घर गयी थी ।उस रात में विजय और नीरज ने साथ बैठकर शराब पी, उसके बाद मृतक विजय काफी देर तक टीवी देखता रहा , नीरज ने उसे कई बार टीवी बन्द करने को कहा लेकिन वह टीवी देखता रहा ।
जिस पर दोनो का विवाद हो गया तथा नीरज ने गुस्से में पास पडे चाकू से विजय के सीने में वार कर दिया, जिससे वह अचेत होकर बिस्तर में गिर गया।
घटना के बाद उसने ही फ़ोन के माध्यम से अपने पड़ोसियों व अन्य रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी ।11 नवम्बर 2024 नीरज व विजय के बहन बहनोई सूचना पर पहुँचे तो विजय कुमार लहुलुहान अवस्था में बिस्तर पर पडा हुआ था, जिसे उन्होंने 108 के माध्यम से उपचार हेतु दून अस्पताल भेंजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया।उसके बाद मृतक के परिजन अभियुक्त नीरज कुमार को लेकर स्वंय पुलिस के पास पहुंचे, जिससे आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून, : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…
लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Accusing the Congress party and the INDI alliance partners of…
लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के…
उपनल से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने पर सैनिक कल्याण…
रामनगर– शासन के निर्देशानुसार डिग्री कॉलेज रामनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाना…