(चिन्यालीसौड़)उत्तरकाशी : बीते 16-17 जून 2024से चिन्याली गांव की कविता अचानक घर से लापता हो गयी और आज तक वापस नहीं आयी ।
क्षेत्रीय पुलिस में मुकदमा दर्ज हिने के बाद भी आज तक महिला का पता नहीं चला ।इससे आक्रोशित गमरी क्षेत्र के लोगों और उसके मायके वालों ने डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया ।
कविता कुकरेती (32) के पिता गिरीधर नौटियाल और भाई प्रदीप नौटियाल का कहना है कि कविता के पति और ससुर रामपाल मिशन से जुड़े थे और शादी के बाद से लगातार कविता को रामपाल के प्रचार में भेजते थे , साथ ही कविता को अलग अलग यातनाएं दी जाती थी ।परिजनों अनुसार ससुर पति सास उसके साथ मारपीट करते थे।
धरासू थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि लापता विवाहिता की तलाश में राज्य से बाहर भी पोस्टर लगाये गये थे परंतु उसका पता नहीं चला ।
वहीं एक लोकल चैनल को दिये बयान में ससुराल पक्ष ने कविता के परिजनों पर ही कविता की दूसरी शादी कर गायब करने का आरोप लगाया ।
मामले में कविता के परिजन अब सीबीआई जांच की माँग कर रहे है ,कविता की खोजबीन के लिए दीपक बिजल्वाण सहित अन्य कई जाने माने लोगों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है ।
Post Views: 2
Post navigation
जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…
मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…
देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…
देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…
पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…
कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…