नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने आरोप लगाया है कि चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके साथ मारपीट की गई, साथ ही चार जिला पंचायत सदस्यों को गायब करने की कोशिश की गई।
दीपा दर्मवाल ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस थाने में लिखित तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं – विधायक यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक भवन कापड़ी और पूर्व विधायक संजीव आर्य सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
चुनावी दबाव और धमकी की राजनीति?
दीपा दर्मवाल ने इसे चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने और भय का माहौल बनाने की कोशिश करार दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्ष हार की आशंका से बौखलाया हुआ है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रहा है।
वहीं, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और कहा है कि सभी पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…