Categories: hindiUttarakhand

अवैध मदरसों के खिलाफ फिर सख्त ऐक्शन, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की में 5 को किया सील – Uttarakhand

Strict action again against illegal madrassas, 5 sealed in Roorkee, Haridwar district of Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुड़की: उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का सख्त ऐक्शन जारी है। हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने अवैधतौर से संचालित पांच मदरसों को सील कर दिया है। प्रशासनिक टीम ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की टीम के साथ मंगलोर और झबरेड़ा क्षेत्र में एक बार फिर अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने मंगलौर क्षेत्र में चार और झबरेड़ा क्षेत्र के एक मदरसे को सील किया है।प्रशासनिक टीम की कार्रवाई से क्षेत्र के मदरसा संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। प्रशासनिक टीम द्वारा इससे पहले भी मंगलौर व आसपास के कई गांव में कई अवैध मदरसे सील किए थे। सोमवार को प्रशासनिक टीम ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की टीम के साथ मिलकर मंगलौर क्षेत्र के तीन गांव में चार अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की है।सबसे पहले संयुक्त टीम बिझौली गांव में पहुंची, जहां पर उनके द्वारा अवैध रूप से चल रहे मदरसा दारुल उलूम जकरिया पर पहुंच कर वैध मान्यता दिखाने को कहा। लेकिन संचालक द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद टीम ने मदरसे को सील कर दिया। इसके बाद टीम लिब्बरहेड़ी के जामिया इस्लामिया अरबिया फैजुल उलूम मदरसे में पहुंची।दस्तावेज न दिखाने पर टीम द्वारा मदरसे को सील कर दिया गया। टीम ने लहबोली में दो मदरसो को सील किया है, जिसमें जामिया फैजुल कुरान व इस्लामिया अरबिया इसातुल इस्लाम शामिल है। इसके बाद टीम द्वारा झबरेड़ा के मोहल्ला नूर बस्ती में अवैध रूप से संचालित मदरसा जामिया जकारिया लीलबनात को सील कर दिया गया।नायब तहसीलदार धनीराम सैनी ने बताया कि मंगलौर और झबरेड़ा में अवैध रूप से संचालित पांच मदरसों को सीज किया गया है। बताया कि अवैध मदरसों को नोटिस जारी किए जा रहे है। कार्रवाई के दौरान कानूनगो सुशील कुमार, बॉबी कुमार और पुलिस बल मौजूद रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

9 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

9 hours ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

10 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

11 hours ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

11 hours ago