Categories: hindiUttarakhand

केदारनाथ में क्यों अचानक इतने मर रहे हैं घोड़े-खच्चर, 24 घंटे के लिए बैन – Uttarakhand

Why are so many horses and mules suddenly dying in Kedarnath, ban for 24 hoursइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रप्रयाग: Chardham Yatra: गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट 30 अप्रैल को खुलने के साथ ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है, जबकि 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले हैं। इसी के बीच केदारनाथ धाम से बड़ी खबर सामने आई है। केदारनाथ यात्रा में घोड़ों और खच्चरों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई।एएनआई रिपोर्ट के अनुसार, घोड़ों और खच्चरों की मौत के बाद सरकार ने केदारनाथ धाम के रूट पर 24 घंटे के लिए घोड़ों-खच्चरों पर प्रतिबंध लगाया गया है। पशुपालन विभाग के सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि आठ घोड़ों और खच्चरों की मौत की सूचना मिली थी जबकि इससे पहले छह और घोड़े-खच्चरों की मौत हुई है।घोड़े-खच्चरों की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मौतों की जांच के लिए केंद्र से एक टीम भी पहुंचेगी। विदित हो कि 1 मई को केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो गईं हैं। तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करने के लिए उत्तराखंड के सोनप्रयाग से सेवाएं शुरू हुईं।हेलीकॉप्टर ऑपरेटर पवन राणा ने बताया कि आईआरसीटीसी पर ऑनलाइन टिकट उपलब्ध हैं, जबकि ऑफलाइन टिकट जिला मजिस्ट्रेट या सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मिलेंगे। बताया कि केदारनाथ के लिए हररोज 20 से 30 शटल सेवाएं उड़ान भी रहीं हैं, जो 150 से अधिक श्रद्धालुाओं को सेवाएं दे रही है।बताया कि हेली सेवा संचालन मौसम पर निर्भर करता है और खराब मौसम की स्थिति पर हेली टिकटों को कैंसिल किया जा रहा। कहना था कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा पर विशेषतौर से फोकस है। विदित हो कि केदारनाथ धाम की उत्सव डोली 1 मई को धाम पहुंची थी, जिसके बाद 2 मई को कपाट दर्शनार्थ खोल दिए गए थे।उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी धामों के कपाट खुलने पर दर्शन करने को पहुंचे थे। धामी ने कहा था कि सरकार ओर से यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। यमुनोत्री धाम के लिए विशेषतौर से मास्टर प्लान जा रहा है। बताया कि चारधाम यात्रा रूट पर बनुियादी सुविधाओं पर विशेषतौर से फोकस किया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

10 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

10 hours ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

11 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

12 hours ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

12 hours ago