Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बिना लाइसेंस के कुटटू के खुले आटे की बिक्री पर रोक, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई – Uttarakhand

Sale of open buckwheat flour without license banned in Uttarakhand, strict action will be taken on violationइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादूनः मिलावटी कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से देहरादून में करीब 300 लोगों के बीमार होने के बाद बुधवार को उत्तराखंड सरकार ने सख्त नियम बनाया है। जिसमें बिना लाइसेंस के कुटटू के खुले आटे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।“अब कुट्टू के आटे की बिक्री केवल सीलबंद पैक में होगी”स्वास्थ्य सचिव एवं खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि अब कुट्टू के आटे की बिक्री केवल सीलबंद पैक में होगी और अगर कोई खाद्य कारोबारी कुटटू का खुला आटा बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । कुमार ने बताया कि खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कुट्टू के आटे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटी एवं संदूषित आटे के कारण होने वाली बीमारियों की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने का निर्णय लिया है। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मिलावटी कुटटू के आटे से बने पकवान खाने के बाद सोमवार को करीब 300 लोग खाद्य विषाक्तता के शिकार हो गए थे। कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर राज्य में कुट्टू के आटे की बिक्री को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।सचिव कुमार ने कहा कि अब कोई भी खाद्य कारोबारी कुट्टू का खुला आटा नहीं बेच सकेगा और इसकी बिक्री केवल सीलबंद पैकेटों में ही की जाएगी। उनके अनुसार इसके अलावा, पैकेट पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के अनुसार लेबलिंग नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि पैकेट पर कुट्टू के आटे की पिसाई की तिथि, पैकेजिंग की तिथि और ‘एक्सपायरी डेट (उपयोग की समय सीमा)’ स्पष्ट रूप से अंकित करना जरूरी होगा। इसके अतिरिक्त, हर पैकेट पर विक्रेता की खाद्य लाइसेंस संख्या भी दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में देहरादून, हरिद्वार और अन्य जिलों में मिलावटी कुट्टू के आटे के सेवन से लोगों के खाद्य विषाक्तता से पीड़ित होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है जिसके मद्देनजर सरकार ने सख्ती बरतने का फैसला किया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…

3 minutes ago

“Bas Apna Kaam Kar”: Gaurav Aery’s Independent Music Journey from Uttarakhand to a Pan-India Reach – my uttarakhand news

“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…

7 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

24 minutes ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…

32 minutes ago

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

45 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

1 hour ago