पुलिस का सक्त चेकिंग अभियान ,5 हजार लोगों और 4 हजार वाहनों की जांच – myuttarakhandnews.com

देहरादून। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए देहरादून पुलिस पिछले कुछ दिनों से लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने हाल ही में एक विशेष अभियान के तहत शहर और देहात क्षेत्रों में सघन जांच की।
इस चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 5 हजार व्यक्तियों और 4 हजार वाहनों की जांच की। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने निजी और सार्वजनिक वाहनों की चेकिंग की, साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई।
पुलिस ने यह अभियान शहर के विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलाया। इसमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य सार्वजनिक स्थान शामिल रहे। इन जगहों पर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।
अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए डॉग स्क्वायड और बीडीएस टीम को भी तैनात किया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच की और आवश्यक पूछताछ की।
इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटे और उन्हें नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
देहरादून पुलिस का कहना है कि इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

Post Views: 11

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट…

33 minutes ago

Fresh snowfall in Kedarnath | Uttarakhand News Network

On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…

3 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

3 hours ago

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

9 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

11 hours ago