हरिद्वार: चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और खाद्य दुकानों पर लगातार छापेमारी के निर्देश दिए हैं, ताकि मिलावट और अधिक मूल्य वसूली पर रोक लगाई जा सके।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ज्वालापुर के सराय रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी में सघन जांच अभियान चलाया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि यह कार्रवाई भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) और उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर की गई।
फलों की गुणवत्ता की जांच
उपायुक्त खाद्य सुरक्षा (गढ़वाल मंडल) आरएस रावत के नेतृत्व में गठित टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, योगेन्द्र पाण्डेय, कैलाश चन्द्र टम्टा, कपिल देव और मंडी निरीक्षक अजय यादव शामिल रहे। टीम ने थोक और फुटकर विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर तरबूज, खरबूज, आम और केले सहित विभिन्न फलों की गुणवत्ता की जांच की।
8 नमूने जांच के लिए भेजे
निरीक्षण के दौरान एथलीन गैस और एथलीन पाउच से पकाए जा रहे फलों के कुल 8 नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें विस्तृत परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में फलों को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड या कृत्रिम रंगों के उपयोग के प्रमाण नहीं मिले।
लेबलिंग नियमों के उल्लंघन पर नोटिस
फल पकाने वाले राइपेनिंग गैस चेम्बरों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एथलीन गैस और पाउच बनाने वाली कुछ कंपनियों द्वारा लेबलिंग मानकों के उल्लंघन के मामले सामने आए, जिन पर संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

18 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

25 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

39 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

1 hour ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 hours ago