टी. राजा सिंह ने बदरीनाथ धाम में किए दर्शन, शंकराचार्य पीठ में लिया आशीर्वाद – my uttarakhand news

 
देहरादून/ चमोली,बदरीनाथ धाम। तेलंगाना के प्रसिद्ध राजनेता टी. राजा सिंह अपने परिवार सहित भगवान बदरीनाथ जी के दर्शन हेतु धाम पहुंचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
दर्शन के उपरांत उन्होंने ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर, अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज की गद्दी एवं पादुकाओं के दर्शन किए। साथ ही ज्योतिर्मठ के प्रभारी स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि से भेंट कर आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किया।
टी. राजा सिंह हिन्दुत्व की प्रखर आवाज के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। विगत दिनों पूज्य शंकराचार्य जी महाराज द्वारा उन्हें ‘रजताक्षर’ सम्मान से सम्मानित किया गया था तथा गौरक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों की सराहना की गई थी।
इस अवसर पर शंकर स्वरूप ब्रह्मचारी, आचार्य अशोक टोडरिया, भास्कर डिमरी तथा कमलेश कुकरेती सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

13 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

57 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago