Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार के मकान में जोरदार धमाका, 5 बुरी तरह जख्मी; सिलेंडर नहीं तो क्या फटा ऐसा – Uttarakhand

Massive explosion in a house in Haridwar, 5 badly injured; if it was not a cylinder then what explodedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: हरिद्वार जिले में गैंडीखाता लालढांग के गाजीवाली में बुधवार सुबह जबरदस्त धमाका हुआ। एक मकान में हुए विस्फोट में एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। इस दौरान परिवार के 5 लोग घायल हो गए। धमाके के कारणों की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घर में रखे सिलेंडर सुरक्षित हैं। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि धमाका आखिर हुआ कैसे?गाजीवाली में स्थित मकान में बुधवार सुबह जबरदस्त धमाका हुआ। धमाके में मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। धमाका इतना तेज था कि दीवार की ईंट-ईंट अलग हो गई। मकान में रह रहे पांच लोग घायल हो गए। धमाके की तेज आवाज के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आवाज सुन कर लोग मकान की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई।घायलों में मकान के मालिक दिनेश की 40 वर्षीय पत्नी पिंकी, 18 वर्षीय बेटी खुशी, 16 वर्षीय बेटी सृष्टि, 12 वर्षीय बेटी आकांक्षा और 9 वर्षीय बेटा शौर्य शामिल है। सूत्रों के मुताबिक दिनेश के दूसरे कमरे में होने के कारण वह सुरक्षित है। धमाके के कारणों की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घर में रखे सिलेंडर सुरक्षित हैं।ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर विस्फोट कैसे हुआ। जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेरिकेट लगाकर घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही को बंद कर दिया। घटना के कुछ देर बाद ही एसपी सिटी एवं सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए। घायलों का सजनपुर स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप – myuttarakhandnews.com

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का…

18 minutes ago

जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर एक युवक…

19 minutes ago

नशे की लत ने बनाया चोर, मंदिर में दानपात्र पर हाथ साफ करने पहुंचे दो युवक दबोचे – myuttarakhandnews.com

लोगों ने मौके पर पकड़ा, पुलिस ने चोरी के दानपात्र समेत दोनों आरोपियों को किया…

25 minutes ago

जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर फंसे 19…

32 minutes ago

Rishikul to be developed as a centre of Ayurveda and Yoga: Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 11 Sep: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today chaired a…

11 hours ago