Categories: hindiUttarakhand

टोका-टाकी ज्यादा पसंद नहीं…उत्तराखंड में 12वीं की छात्रा ने बैराज में लगाई छलांग; सर्च जारी – Uttarakhand

Don’t like interference much…12th class student in Uttarakhand jumps into barrage; search continuesइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक छात्रा ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि घर में कोहराम मच गया। छात्रा के इस कदम के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की डांट से नाराज होकर लड़की ने बैराज में छलांग लगा दी है।परिजनों की शिकायत पर एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।ऋषिकेश के बैराज जलाशय में 12वीं की एक छात्रा ने मंगलवार की आधी रात छलांग लगा दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची।रात से लेकर अभी तक छात्रा की तलाश को जलाशय में एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों के साथ जुटी हुई है। एम्स चौकी प्रभारी निखिलेश बिष्ट के मुताबिक परिजन की ज्यादा टोका टाकी की वजह से छात्रा तनाव में थी।इस बात को लेकर परिजनों और लड़की के बीच कई बार तीखी बहसबाजी भी हुई थी। बताया कि परिजनों से नाराज होकर लड़की ने बैराज जलाशय में छलांग लगा दी है। छात्रा की उम्र करीब 18 साल की है। छात्रा को ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

1776 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 550 के चालान; 1.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला देहरादून। शहर को…

36 minutes ago

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप – myuttarakhandnews.com

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का…

56 minutes ago

जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर एक युवक…

57 minutes ago

नशे की लत ने बनाया चोर, मंदिर में दानपात्र पर हाथ साफ करने पहुंचे दो युवक दबोचे – myuttarakhandnews.com

लोगों ने मौके पर पकड़ा, पुलिस ने चोरी के दानपात्र समेत दोनों आरोपियों को किया…

1 hour ago

जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर फंसे 19…

1 hour ago