Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में यहां तिलक लगाकर पहुंची छात्रा, शिक्षिका ने किया क्लास से बाहर, हिंदू संगठनों का स्कूल में हंगामा – Uttarakhand

A student arrived here in Uttarakhand with a Tilak on her forehead, the teacher threw her out of the class, Hindu organizations created a ruckus in the schoolइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)ऋषिकेश। तिलक लगाकर स्कूल पहुंची छात्रा को कक्षा से बाहर करने पर आक्रोशित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रशासन का घेराव किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से भविष्य में ऐसा न किए जाने का आश्वासन देने पर कार्यकर्ता शांत हुए।बीते बुधवार को शहर के एक विद्यालय में आठवीं की छात्रा तिलक लगाकर स्कूल पहुंची थी। इस दौरान शिक्षिका ने छात्रा को कक्षा से बाहर कर तिलक साफ कर कक्षा में आने को कहा। जिस पर छात्रा तिलक साफ कर कक्षा में बैठी। स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्रा ने उक्त बात परिजनों को बताई। बृहस्पतिवार को परिजन राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्यों के साथ विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका की ओर से लिखित माफी मांगने को कहा। करीब आधे घंटे तक विद्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने विरोध जातया।प्रधानाचार्य ने घटना पर खेद जताया और भविष्य में ऐसा दोबारा न होने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने कहा कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का प्रयास किया गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भटनागर ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने घटना पर माफी मांगी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने पीटा; पुलिस हिरासत में – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…

2 hours ago

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से उतारी गई 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…

2 hours ago

उत्तरकाशी में गौमुख-तपोवन समेत ऊंचाई वाले ट्रेक रूट बंद, नए परमिट जारी करने पर रोक – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…

3 hours ago

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन में लापता आठ में से दो के शव मिले, छह की तलाश जारी – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…

3 hours ago

18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी मामले में एक और आरोपी फारूख अरेस्ट, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…

3 hours ago