13,615 फीट ऊँचे दरवा टॉप पर फहराया एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने सफलता का परचम –

 
 
 
देहरादून–  एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं साहसिक व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्य से ‘डोडीताल–दरवा टॉप ट्रेक अभियान’ का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान विद्यालय के निदेशक ‘एडवोकेट पंकज होलकर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
 
 
ट्रेक की शुरुआत ‘संगमचट्टी (4,430 फीट)’ से हुई। इसके बाद दल ‘आगोड़ा गाँव (7,382 फीट)’, ‘बेबरा (8,000 फीट’ और ‘मांझी (10,050 फीट)’होते हुए मनमोहक डोडीताल (10,858 फीट) पहुँचा। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने कठिन चढ़ाई पार करते हुए 13,615 फीट की ऊँचाई पर स्थित दरवा टॉप पर सफलतापूर्वक पहुँचकर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और टीम भावना का परिचय दिया।
 
 
इस साहसिक अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने हिमालय की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, धैर्य, कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता तथा टीमवर्क जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को व्यवहारिक रूप से सीखा। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए उनके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास को प्रोत्साहित करना था।
 
 
विद्यालय के निदेशक ‘एडवोकेट पंकज होलकर ने कहा कि वास्तविक शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि ऐसे अनुभव विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाते हैं। उन्होंने कहा कि एडिफाई वर्ल्ड स्कूल विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए समय-समय पर ऐसे साहसिक एवं अनुभवात्मक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
 
 
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ ने ट्रेक को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के साहस, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के साहसिक अभियान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को विकसित करते हैं और उन्हें जीवन की हर चुनौती का दृढ़ता एवं सकारात्मक सोच के साथ सामना करने के लिए प्रेरित करते हैं।
 
 
यह अभियान विद्यार्थियों के लिए रोमांच, सीख और प्रेरणा का अद्भुत संगम साबित हुआ। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून का यह प्रयास एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि विद्यालय केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, नेतृत्व विकास और जीवन कौशल के संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रतिबद्ध है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

7 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

28 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago