दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भारतीय संस्कृति एवम् दर्शन के ममत्व को समझा
योग आसन प्राणायाम सभी रोगों का समाधान
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ यौगिक साइंसेज एण्ड नैचरोपैथी में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एसजीआरआरयू में वियतनाम के 15 सदस्यीय दल ने योग प्रशिक्षण लिया। उन्होंने योग आसान प्राणायम के महत्व को आत्मसात किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति एवम् दर्शन का ममत्व को जाना। वह भारतीय परंपराओं एवम् योग साधनओं के गूढ़ रहस्यों को जानकर गदगद हो गए।
सोमवार को योग प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन वियतनाम के छात्र-छात्राओं ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की और अपने अनुभवों को सांझा किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ) कुमुद सकलानी ने स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचरोपैथी संकाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संकाय बहुत तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है। योग के प्रचार प्रसार से अंतरराष्ट्रीय पटलपर भी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय को नई पचाहन मिल रही है, जो कि विश्वविद्यालय के लिए एक गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। योग एवं नेचुरोपैथी के डीन प्रो. (डॉ) कंचन जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वियतनाम के विश्वविद्यालय से आए इन 15 छात्रों छात्राओं को योग विशेषज्ञों की देखरेख में दो दिवसीय योगाभ्यास प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ अनिल थपलियाल, डॉ विजेंद्र सिंह के साथ ही शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…
तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the role…
पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…