Categories: hindiUttarakhand

‘हमें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा…’, उत्तराखंड के पूर्व CM की बेटी से 4 करोड़ की ठगी के आरोपों पर बोले प्रोड्यूसर – Uttarakhand

‘We are being deliberately defamed…’, the producer said on the allegations of cheating of Rs 4 crore from the daughter of former CM of Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नई दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अभिनेत्री बेटी और फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने मुंबई के दो फिल्म प्रोड्यूसर्स मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला पर 4 करोड़ रुपये की ठगी, मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में देहरादून के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. लेकिन अब इस मामले पर वरुण बागला ने प्रतिक्रिया दी है.फिल्म प्रोड्यूसर वरुण बागला ने कहा कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए गलत आरोप लगाए गए हैं. आरुषि निशंक अपने रुतबे और शक्ति का इस्तेमाल कर मीडिया को गुमराह कर रही है. उन्हें स्पष्ट रूप से तारीख और समय बतानी चाहिए, जिस समय हम कथित तौर पर उनके घर गए. हम कभी उनके घर नहीं गए और ना ही हमने उन्हें कभी अप्रोच किया.उन्होंने का कि असल में आरुषि निशंक और उनकी मैनेजर अपूर्वा ने सबसे पहले हमने बॉम्बे में अप्रोच किया. उनके सभी दावे गलत हैं. अगर वह कह रही हैं कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई तो उन्हें इसका प्रमाण देना चाहिए. असल में ये लोग ही हमें धमका रहे हैं. प्रभाव और रुतबे का इस्तेमाल कर हमें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है. हमारे खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर पूरी तरह से गलत है.फिल्म प्रोड्यूसर और अभिनेत्री आरुषि निशंक का कहना है कि दो प्रोड्यूसर्स ने उन्हें धोखा देकर भारी भरकम रकम ठग ली. आरुषि के अनुसार दोनों प्रोड्यूसर उनके घर आए और फिल्म प्रोडक्शन लिमिटेड के डायरेक्टर बताते हुए दावा किया कि वे एक फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बना रहे हैं. इस फिल्म में शनाया कपूर और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में थे. ऐसे में इस फिल्म के लिए एक अभिनेत्री की जरूरत है.आरुषि ने आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रोड्यूसर्स ने उनसे कहा था कि अगर इस फिल्म में पांच करोड़ रुपये निवेश करोगी तो न केवल उन्हें यह रोल मिलेगा, बल्कि फिल्म के कुल मुनाफे का 20 फीसदी हिस्सा भी मिलेगा. इसके अलावा, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि यदि रोल पसंद नहीं आता या वह संतुष्ट नहीं होतीं तो उनके द्वारा दी गई पूरी रकम 15 फीसदी ब्याज सहित वापस कर दी जाएगी.कैसे हुई ठगी?आरुषि उनके झांसे में आ गईं और 9 अक्टूबर 2024 को एक एमओयू (MOU) साइन किया. अगले ही दिन 10 अक्टूबर 2024 को आरुषि से दो करोड़ रुपये लिए गए. इसके बाद नए-नए बहाने बनाकर 19 नवंबर 2024 और 27 अक्टूबर 2024 और 30 अक्टूबर 2024 को चार करोड़ रुपये वसूल लिए.आरुषि का कहना है कि इन प्रोड्यूसर्स ने न तो उनका प्रमोशन किया , न ही स्क्रिप्ट फाइनल की और अंत में उन्हें फिल्म से बाहर भी कर दिया. जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें कहा गया कि फिल्म की भारत में शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब यूरोप में शूटिंग करनी है. साथ ही यह भी बताया गया कि अब उनकी जगह किसी दूसरी अभिनेत्री को ले लिया गया है.इतना ही नहीं, आरुषी ने आरोप लगाया कि इन प्रोड्यूसरों ने अपनी फिल्म की टीम के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें से जानबूझकर आरुषी की तस्वीर हटा दी गई और उनका नाम तक नहीं दिया गया. जबकि असली फोटो में वह भी शामिल थीं. आरुषि ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने, बदनाम करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई.पुलिस ने दर्ज किया मामलाआरुषि ने दोनों प्रोड्यूसर्स के खिलाफ धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न, धमकी देने, आपराधिक षड्यंत्र और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है. साथ ही आरुषि ने पुलिस से जल्द कार्रवाई करने और ठगे गए 4 करोड़ रुपये वापस दिलाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. एसपी सिटी देहरादून प्रमोद कुमार ने आज तक को फोन पर जानकारी दी और बताया कि इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. पुलिस जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

5 minutes ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

1 hour ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

2 hours ago

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

3 hours ago