Categories: hindiUttarakhand

सुनील शेट्टी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने बीते मंगलवार यानी कि 10 जून को देहरादून में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें सीएम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए जानते हैं कि तस्वीरें साझा करते हुए सीएम ने क्या कहा।फिल्म नीति के संबंध में हुई चर्चामंगलवार को देहरादून में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अभिनेता सुनील शेट्टी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। उसी दौरान अभिनेता की मुलाकात सीएम से हुई और दोनों में राज्य की फिल्म नीति के बारे में चर्चा की। इस मुलाकात की तस्वीरें सीएम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साझा की गई तस्वीरों में दोनों किसी बात पर चर्चा करते दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, ‘देहरादून में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी जी से भेंट हुई। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश की फिल्म नीति के संबंध में चर्चा भी हुई।’‘हेरा फेरी 3’ को लेकर कही बड़ी बातअमर उजाला संवाद कार्यक्रम के समय बातचीत में अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने आगामी प्रोजक्ट्स को लेकर बात की। उन्होंने कहा उनकी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ है। साथ ही एक्टर ने कहा कि ‘हेरा फेरी 3’ बन रही है या नहीं, उन्हें नहीं पता। आपको बताते चलें कि परेश रावल द्वारा फिल्म छोड़ने के बाद से ही ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर सवाल उठ रहे हैं।सुनील शेट्टी का वर्कफ्रंटसुनील शेट्टी के काम की बात करें, तो उन्हें हाल ही में ‘केसरी वीर’ फिल्म में देखा गया था। प्रिंस धीमान द्वार निर्देशित इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अलावा सूरज पंचोली, विवेक ओबरॉय भी मुख्य भूमिका में थे। वहीं फिल्म का निर्माण कानू चौहान द्वारा किया गया है। यह फिल्म ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें 14वीं शताब्दी की कहानी दिखाई गई है। इसके अलावा सुनील शेट्टी की आगामी फिल्मों की बात करें तो ‘द लीजेंड ऑफ सोमनाथ’, ‘हंटर 3’ जैसे प्रोजेक्टर में वो नजर आने वाले हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago