Categories: hindiUttarakhand

हल्द्वानी में रिश्ते हुए तार-तार, चचेरे भाई पर 7 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 17 वर्षीय एक किशोर ने 7 वर्षीय अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेते हुए किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश किया है.हल्द्वानी में रिश्ते शर्मसार: जानकारी के अनुसार बीते चार दिन पहले घटना के समय 7 वर्षीय पीड़िता घर पर अकेली थी. घरवाले बाहर गए हुए थे. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है.किशोर ने चचेरी बहन से किया दुष्कर्म: पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाले 17 वर्षीय आरोपी, 7 वर्षीय पीड़िता के पड़ोस में रहता है. आरोपी चचेरा भाई है. बताया जाता है कि रविवार को पीड़िता के परिवार के लोग कहीं गए हुए थे, और वह घर पर अकेली थी. तभी मौका पाकर चचेरा भाई उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.ऐसे हुआ खुलासा: परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो पीड़िता घबराई और डरी हुई थी. पीड़िता से परिवार ने जब पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई. जिसके बाद पीड़िता के पिता शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल कराया. बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि-बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 17 साल के एक किशोर ने रिश्ते की चचेरी बहन से अकेले देख घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी को किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश किया गया है, जहां आगे की कार्रवाई न्यायालय द्वारा की जानी है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

5 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

5 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago