Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में खिली धूप, लोगों को मिली राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: उत्तराखंड में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। उत्तराखंड के कुमाऊं के सभी जिलों (पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर) में मौसम साफ रहने के साथ सुबह से ही धूप खिली हुई है। लेकिन पहाड़ी जिलों में पाला पड़ने से लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।बता दें कि, उत्तराखंड में पिछले दिनों बारिश और हल्की बर्फबारी होने के बाद अब मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। अब प्रदेश भर में मौसम सामान्य होता हुआ दिखाई दे रहा है। बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश भर में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आसमान साफ रहेगा और लोगों को अच्छी धूप देखने को मिलेगी। हालांकि कुछ जगहों पर थोड़े समय के लिए आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं। पहाड़ी जिलों की बाद करें तो यहां पर मौसम साफ रहेगा। पाला लोगों की परेशानियां बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने पाले को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

17 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

38 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago