Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बीजेपी की हैट्रिक! चुनावी सर्वे में सभी पांचों सीटों पर खिल रहा कमल – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में यूसीसी ड्राफ्ट को विधानसभा से मंजूरी मिल गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इंडिया टुडे ग्रुप और सी वोटर ने सर्वे किया और लोगों की मन की बात जानने का प्रयास किया है कि वो किसकी सरकार चाहते हैं। उत्तराखंड में जो आंकड़े आए हैं, वो बीजेपी को खुश कर रहे हैं। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कमल खिलता हुआ दिखाई दे रहा है।सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में जहां यूसीसी ड्राफ्ट को मंजूरी मिल गई है तो वहीं उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी को 58.6 फीसदी वोटों के साथ क्लीनस्वीप करते हुए इंडिया टुडे ग्रुप और सी वोटर के सर्वे में दिखाया गया है। कांग्रेस को 32.1 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद बताई है।2014 में उत्तराखंड मं बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी हार मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने पांचों सीट पर जीत दर्ज की थी। 2014 के मुकाबले इस बार पांच फीसदी बीजेपी का वोट ज्यादा था। 2024 में बीजेपी हैट्रिक लगाती हुई दिखाई दे रही है। अल्मोड़ा, गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल उधम सिंह नगर और हरिद्वार उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटें हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

51 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago