Categories: hindiUttarakhand

शक और सात फेरों का खूनी अंत; उत्तराखंड के इस जिले में 3 विवाहिताओं का कत्ल – myuttarakhandnews.com

पिथौरागढ़: चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पति-पत्नी के रिश्ते लगातार खौफनाक मोड़ लेते जा रहे हैं। कभी सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाले दंपति अब मामूली विवाद, शक और गुस्से में एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो रहे हैं। बीते दस महीनों में जिले में पति-पत्नी के बीच हत्या की तीन सनसनीखेज वारदातें सामने आने से शांत माने जाने वाले पहाड़ी समाज में डर और चिंता का माहौल गहरा गया है।
जिले में एक साल से भी कम समय के भीतर ही पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष की तीन बड़ी वारदातें सामने आ चुकी हैं, जिनमें एक साथी को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इन घटनाओं ने शांत वादियों में रहने वाले लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
रिश्तों में दरारजनपद में बीते कुछ वर्षों से पति-पत्नी का एक-दूसरे की जान‌ लेने के मामलों ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बात अगर बीते दस माह की करें तो यहां हत्या के तीन मामलें सामने आ चुके हैं। पहला मामला 29 जुलाई 2025 को सामने आया। नेपाल सीमा पर बसे झूलाघाट क्षेत्र के कानड़ी निवासी गणेश चंद ने अपनी पत्नी कमला देवी की धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया।
पत्नी को मारकर खुद थाने पहुंचा पतिदूसरी घटना नगर के जाखनी क्षेत्र पवन विहार कॉलोनी में बीते 24 जनवरी को घटी। यहां किराए के कमरे में रहने वाले झूलाघाट के कानड़ी निवासी राजेंद्र राम लाबड़ उर्फ राजेश ने अपनी पत्नी नीलम देवी को गुस्से में आकर हत्या की। हत्या के बाद आरोपी स्वयं कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। तीसरी घटना 29 अप्रैल को हुई। अस्कोट के द्वालीसेरा निवासी भुवन प्रसाद ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी गीता देवी की हत्या की।
सोशल मीडिया और संवादहीनता बड़ी वजहपिथौरागढ़। समाजशास्त्रियों और मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, रिश्तों के इस कत्ल के पीछे सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव सबसे बड़ा कारण है। आभासी दुनिया के चक्कर में पति-पत्नी के बीच संवाद खत्म हो रहा है और शक की दीवार खड़ी हो रही है। इसके अलावा नशे की लत, आर्थिक तनाव भी रिश्तों में दरार डाल रही हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

5 hours ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

5 hours ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

8 hours ago

हरिद्वार में खाकी पर विजिलेंस का शिकंजा! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…

8 hours ago