स्वामी चैतन्य पूरी जी महाराज हरि बोल की आमजन से अपील हम सब की भी जिम्मेदारी बनती है कि कुशल यात्रा संचालन में अपना योगदान अवश्य दें
*’चारधाम में राज्य सरकार द्वारा की गई हैं समुचित व्यवस्थाएं’*
’चारधाम में राज्य सरकार द्वारा की गई हैं समुचित व्यवस्थाएं’*
*-स्वामी चैतन्य पूरी जी महाराज हरि बोल की आमजन से अपील हम सब की भी जिम्मेदारी बनती है कि कुशल यात्रा संचालन में अपना योगदान अवश्य दें*
*वीआईपी दर्शनों के लिए व्यवस्था के अलावा कोई दुराग्रह ना करें*
स्वामी चैतन्य पूरी जी महाराज हरि बोल ने देवभूमि उत्तराखंड में पावन चारधाम यात्रा प्रारंभ होने पर समस्त श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
चारधामों में देश-विदेश के असंख्य श्रद्धालुओं का उत्साह व आस्था देखते ही बन रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शासन व प्रशासन के माध्यम से पूर्ण जिम्मेदारी से समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। लेकिन हम सब की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम सभी कुशल यात्रा संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दें । उन्होंने आमजन से अपील की की किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो इसके लिये एक सुयोग्य नागरिक व जिम्मेदार श्रद्धालु बनकर अपने दायित्व का निर्वहन करें ।
उन्होंने यात्रियों का आह्वान किया कि रजिस्ट्रेशन के बिना ना पहुँचें। अपने वाहन से सम्बंधित कागज पूरे व सही रखें, पुलिस, शासन, प्रशासन व स्थानीय लोगों के साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वीआईपी दर्शनों के लिए व्यवस्था के अलावा कोई दुराग्रह ना करें। उन्होंने कहा कि मात्र घूमने या मौज-मस्ती के लिए नहीं बल्कि पूर्ण श्रद्धा भावना के साथ प्रभु स्मरण करते हुए यात्रा करें। कहा कि कीमती आभूषण व सामान साथ ना रखें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें व आवश्यक सामान व दवा भी साथ रखें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, उनकी पूरी टीम द्वारा की गई व्यवस्थाओं व उत्तराखंडवासियों के सहयोगात्मक व्यवहार के लिए अपनी ओर से आभार प्रकट किया है।
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…